तुलसी नेवरा में सरकारी जमीनों पर अतिक्रमण तहसील प्रशासन ने तोड़ा, खरीदी बिक्री करने वालों के खिलाफ थाना में लिखित शिकायत

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
के समीपस्थ ग्राम तुलसी में मकान मलमा बिक्री का विक्रय पत्र स्टांप पेपर सामने आया है जिसमें धान गोदाम के सामने तुलसी में लगभग 5800 वर्ग फीट जमीन को 16 लाख रुपए में विक्रयकर्ता महेंद्र साहू सिंचाई कॉलोनी वार्ड नंबर 2 तुलसी निवासी द्वारा चित्ररेखा पति अमित सतनामी वार्ड 17 तिल्दा निवासी को बेचने का मामला सामने आया है।
राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा के निर्देश पर इस अतिक्रमण को तोड़ दिया गया है लेकिन इस बिक्री ने कई राज खोले हैं, बताया जाता है कि ग्राम तुलसी में कुछ लोगों द्वारा सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाकर लाखों रुपए में दूसरे लोगों को बेचे जाने का कार्य किया जा रहा है।
जिसकी शिकायत राजस्व मंत्री से भी की गई थी और मंत्री ने इस पर काफी नाराजगी व्यक्त कर तत्काल अतिक्रमण को तोड़ने तहसीलदार को निर्देशित किया था इसके बाद तहसीलदार राम प्रसाद बघेल ने अमला लेकर उक्त अतिक्रमण को तोड़ दिया साथ ही तहसील प्रशासन ने नेवरा थाने में भी इस घटना की शिकायत दर्ज कर इस सरकारी जमीन के क्रय विक्रय करने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर आवेदन दिया है।
तिल्दा तहसीलदार द्वारा थाने में दी गई लिखित आवेदन के बाद भी हालांकि पुलिस द्वारा जुर्म दर्ज नहीं किया गया है,लेकिन इस घटना के बाद राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा ने काफी नाराजगी व्यक्त की है उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि ऐसे लोगों के खिलाफ जुर्म दर्ज होना चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई