नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का आजाद अध्यापक शिक्षक संघ ने किया अभिनंदन जनहित सर्वोपरि, शिक्षा की गुणवत्ता के लिए संघ करेगा हरसंभव सहयोग

SHARE:

दमोह (दैनिक केसरिया हिंदुस्तान — संजय रैकवार)।
आजाद अध्यापक शिक्षक संघ जिला इकाई दमोह ने अपनी संस्कृति और परंपरा के अनुरूप जिले के नवागत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव का पुष्पहार एवं गुलदस्ता भेंट कर आत्मीय स्वागत व अभिनंदन किया। अभिनंदन के उपरांत कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त किया।
कलेक्टर श्री यादव ने इस मौके पर कहा कि दमोह जिले में जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने सभी विभागों से भी इसी उद्देश्य को ध्यान में रखकर पूरी निष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया।
एक माह के कार्यकाल की सराहना
प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कलेक्टर के विगत एक माह के कार्यकाल के दौरान किए गए उल्लेखनीय और सराहनीय कार्यों के लिए उनका आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया। इसके साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में उनकी अपेक्षाओं के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था बनाने हेतु संघ द्वारा प्रशासन को हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
ये रहे उपस्थित
इस गरिमामयी अवसर पर आजाद अध्यापक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, जिला अध्यक्ष मुकेश सराफ, कार्यकारी अध्यक्ष अभय भट्ट, ताहिर खान, रावेंद्र सिंह राजपूत, महेंद्र दीक्षित और सुरेंद्र चौबे सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई