हसदेव नदी में रेत माफियाओं पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई खनिज विभाग ने अवैध उत्खनन करते 01 जेसीबी और 05 ट्रैक्टर किए जप्त, मचा हड़कंप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर
एमसीबी
जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन के खिलाफ जिला प्रशासन लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। कलेक्टर महोदया के निर्देश एवं प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्रवाई करते हुए खनिज विभाग की टीम ने हसदेव नदी चैनपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम परसगढ़ी में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।
खनिज विभाग द्वारा की गई दबिश के दौरान अवैध रूप से रेत उत्खनन करते हुए 01 जेसीबी मशीन एवं 05 ट्रैक्टर वाहनों को मौके से जप्त किया गया। अचानक हुई इस कार्रवाई से अवैध उत्खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया। कार्रवाई के बाद जप्त सभी वाहनों को सुरक्षार्थ कलेक्टर कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया है। संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत विधिवत कार्रवाई की जा रही है।
खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा। प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और राजस्व संरक्षण के लिए नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि अवैध खनन संबंधी किसी भी गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि पर्यावरण संरक्षण एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई