सशक्त वाहिनी की बालिका की सजगता से घर से भटकी बालिका सुरक्षित मिली

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित विदिशा

विदिशा..कलेक्टर महोदय के निर्देशन में महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला विदिशा एवं पुलिस प्रशासन द्वारा संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही करते हुए घर से भटकी बालिका को सुरक्षित संरक्षण प्रदान कर उसके परिजनों तक पहुंचाने की कार्यवाही की गई।
सशक्त वाहिनी की बालिका शिवानी रघुवंशी को ग्राम लस्करपुर से विदिशा आते समय रास्ते में एक बालिका रोती हुई एवं परेशान अवस्था में मिली। शिवानी द्वारा मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए बालिका से बातचीत कर उसके परिजनों एवं पते की जानकारी लेने का प्रयास किया गया, लेकिन बालिका घबराई हुई थी तथा सही तरीके से कोई जानकारी नहीं दे पा रही थी। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए शिवानी रघुवंशी बालिका को अपने साथ थाना कोतवाली विदिशा लेकर पहुंची तथा सुरक्षित रूप से पुलिस के सुपुर्द किया।
थाना कोतवाली द्वारा बालिका को बाल कल्याण समिति जिला विदिशा के समक्ष प्रस्तुत किया गया। समिति के आदेशानुसार बालिका को अस्थायी देखरेख हेतु वन स्टॉप सेंटर विदिशा में रखा गया, जहां उसकी काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान ज्ञात हुआ कि बालिका मूलतः ग्राम बरान्दी, जिला नालंदा बिहार की निवासी है तथा वर्तमान में अपने माता-पिता के साथ बराड़ा जिला अंबाला हरियाणा में रह रही थी। माता द्वारा डांटने के बाद वह घर से निकल गई थी।
जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के निर्देशन में विशेष किशोर पुलिस इकाई द्वारा हरियाणा पुलिस से संपर्क स्थापित किया गया। संपर्क के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि थाना बराड़ा जिला अंबाला में बालिका की गुमशुदगी दर्ज है। इसके उपरांत हरियाणा पुलिस की टीम विदिशा पहुंची एवं आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण कर बालिका को सुरक्षित रूप से उनके सुपुर्द किया गया।
इस पूरी कार्यवाही में सशक्त वाहिनी की बालिका शिवानी रघुवंशी की सजगता, संवेदनशीलता एवं जिम्मेदारीपूर्ण भूमिका सराहनीय रही। साथ ही जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा, बाल कल्याण समिति, विशेष किशोर पुलिस इकाई, वन स्टॉप सेंटर एवं विभागीय अमले का विशेष सहयोग रहा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई