यात्री बसों एवं डंपरों पर परिवहन विभाग की सख्त कार्रवाई, 8 वाहनों से वसूला गया 95 हजार 500 रुपये शमन शुल्क

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

परिवहन आयुक्त द्वारा यात्री बसों में सुरक्षा मानकों की सघन जांच सुनिश्चित करने हेतु जारी निर्देशों के पालन में जिला परिवहन विभाग विदिशा द्वारा गुरुवार को अशोकनगर रोड पर विशेष वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा द्वारा किया गया।जांच अभियान के दौरान यात्री बसों एवं डंपर वाहनों की गहन जांच की गई। परिवहन विभाग की टीम ने वाहनों के दस्तावेज, फिटनेस, परमिट, सुरक्षा उपकरणों सहित अन्य आवश्यक मानकों का परीक्षण किया। जांच में कई वाहन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए।कार्रवाई के दौरान कुल 08 वाहन नियम विरुद्ध संचालित होते पाए जाने पर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन चालकों एवं संचालकों से कुल ₹95 हजार 500 रुपये का शमन शुल्क वसूल किया गया।जिला परिवहन अधिकारी श्री गिरिजेश वर्मा ने बताया कि यात्री सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बसों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराया जा रहा है। साथ ही भारी वाहनों, विशेषकर डंपरों की भी नियमित जांच की जा रही है ताकि सड़क सुरक्षा व्यवस्था मजबूत बनी रहे। उन्होंने वाहन संचालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अद्यतन रखें तथा निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन करें, जिससे दुर्घटनाओं की संभावना को कम किया जा सके और सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित हो।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई