पति को खोने के बाद नहीं टूटी हिम्मत, स्पॉन्सरशिप योजना बनी बेटी के सपनों का सहारा

SHARE:

धर्मेंद्र गुप्ता की रिपोर्ट

कठिन परिस्थितियों में मिली नई उम्मीद, बेटी की शिक्षा और भविष्य को मिला संबल नटेरन निवासी परिवर्तित नाम “रीना” के जीवन में कोविड-19 महामारी एक ऐसा दर्दनाक दौर लेकर आई, जिसने उनके पूरे परिवार को गहरे संकट में डाल दिया। महामारी के दौरान पति के निधन के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर हो गई। घर में आय का कोई स्थायी स्रोत नहीं बचा था और छोटी बच्ची के पालन-पोषण, शिक्षा तथा दैनिक जरूरतों की पूरी जिम्मेदारी अकेले रीना के कंधों पर आ गई। सीमित संसाधनों और बढ़ती जिम्मेदारियों के बीच जीवनयापन करना उनके लिए बेहद कठिन हो गया था।पति को खोने के बाद रीना मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशान रहने लगीं। कई बार उन्हें अपनी बच्ची की पढ़ाई और भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी। आर्थिक तंगी के कारण बच्ची की जरूरतों को पूरा करना भी चुनौती बन गया था। ऐसे कठिन समय में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित स्पॉन्सरशिप योजना परिवार के लिए आशा की किरण बनकर सामने आई।महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा परिवार की स्थिति का आकलन कर उन्हें स्पॉन्सरशिप योजना से लाभान्वित किया गया। योजना के अंतर्गत मिली आर्थिक सहायता से बच्ची के पालन-पोषण, शिक्षा और अन्य आवश्यक जरूरतों को पूरा करने में मदद मिली। इस सहयोग ने न केवल परिवार को आर्थिक संबल दिया, बल्कि रीना को मानसिक रूप से भी मजबूती प्रदान की।योजना से मिली सहायता के बाद बच्ची की पढ़ाई नियमित रूप से जारी रह सकी। अब वह नियमित स्कूल जा रही है और पढ़ाई में भी बेहतर प्रदर्शन कर रही है। रीना अपनी बच्ची की शिक्षा और देखभाल बेहतर तरीके से कर पा रही हैं। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब उन्हें अपनी बेटी के भविष्य को लेकर हर पल चिंता बनी रहती थी, लेकिन योजना से मिले सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास और नई उम्मीद दी है।रीना ने शासन, जिला प्रशासन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्पॉन्सरशिप योजना उनके जैसे जरूरतमंद परिवारों के लिए किसी सहारे से कम नहीं है। यह योजना कठिन परिस्थितियों में जीवन को फिर से संभालने और बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।स्पॉन्सरशिप योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जरूरतमंद बच्चों को सुरक्षा, शिक्षा और बेहतर भविष्य प्रदान करने का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के माध्यम से ऐसे परिवारों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई