संवादाता दिलीप बिरला
सनावद। बेड़ियाँ सनावद क्षेत्र में चल रहे अवेध रेत खनन व परिवहन के विरुद् खनिज विभाग ने बड़ी कार्य वाही की है। खनिज विभाग ने अवेध बालू रेत का परिवहन करते 6 ट्रैक्टर ट्रोली को जप्त किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खरगोन जिला खनिज अधिकारी प्रियंका अजनार ने मर्दाना से अवेध बालू रेत परिवहन करते एक साथ 6 ट्रैक्टर ट्राली को जप्त किया है। खनिज अधिकारी ने बताया की कई दिनों से बालू रेत के खनन व परिवहन की शिकायते विभाग को मिल रही थी, साथ ही समाचार पत्रों में भी अवेध खनन व परिवहन की खबरे प्रकाशित हो रही थी, जिसके चलते यह कार्य वाही की गई है जिसमे 6 ट्रैक्टर ट्राली को मर्दाना मे अवेध बालू रेत का परिवहंन करते पकड़ा गया और सभी ट्रैक्टर ट्रोली को बेड़ियाँ थाने पर पुलिस अभी रक्षा मे खड़ा किया गया है। खनिज अधिकारी ने बताया कि जल्द ही बेड़ियाँ में चल रहे बालू के ठिकानो की परमिशन की जानकारी लेकर जिन ठिकानो की परमिशन नही होगी उन पर भी जल्द कार्य वाही की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







