शिवमहापुराण कथा संपन्न, भंडारे में उमड़ी भीड़

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602

पिपरिया। स्थानीय शिवालय में चल रही शिवमहापुराण कथा का भव्य समापन हुआ। कथाव्यास आचार्य प्रदीप कृष्ण शास्त्री ने राजा श्वेतकेतु की कथा सुनाई, जिसमें भोलेनाथ ने भक्त की रक्षा के लिए यमराज को भस्म कर पुनः जीवित किया।
यजमान श्री पी.आर. चौहान की माता श्रीमती फूलवती चौहान की पांचवीं नर्मदा परिक्रमा पूर्ण होने पर यह आयोजन हुआ। पुत्र आशीष चौहान एवं पुत्रवधू महिमा चौहान सहित पूरा परिवार सेवा में जुटा रहा।
समापन पर दोपहर 12 बजे से विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसादी ग्रहण की। “हर-हर महादेव” के जयकारों से परिसर गूंज उठा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई