वार्ड नंबर 29 उपचुनाव में कांग्रेस ने झोंकी पूरी ताकत, भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने किया जनसंपर्क

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/संवाददाता धीरेंद्र कुमार जायसवाल/9131419735

बिलासपुर। नगर पालिका निगम के वार्ड क्रमांक 29 संजय गांधी नगर तारबाहर उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत झोंक दी है। कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम के समर्थन में शनिवार 23 मई 2026 को भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने वार्ड में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया।
जनसंपर्क अभियान इंदिरा चौक से शुरू होकर पूरे वार्ड में विशाल रैली के रूप में निकाला गया। इस दौरान विधायक देवेंद्र यादव ने जन चौपाल, मोहल्ला बैठक और आम नागरिकों से सीधे संवाद कर कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उन्होंने वार्डवासियों से पंजा छाप पर बटन दबाकर कांग्रेस प्रत्याशी को विजयी बनाने का आग्रह किया।
रैली के दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की उपस्थिति देखने को मिली। विधायक देवेंद्र यादव ने कहा कि वार्ड के विकास और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए कांग्रेस का पार्षद चुना जाना बेहद जरूरी है। उन्होंने स्वर्गीय शेख गफ्फार जी एवं स्वर्गीय शेख असलम जी को श्रद्धांजलि देते हुए “अमर रहे” के नारे लगाए और उनके योगदान को याद किया।
कांग्रेस प्रत्याशी शेख मोहम्मद आजम ने भी वार्डवासियों से भावुक अपील करते हुए कहा कि यह चुनाव केवल कांग्रेस पार्टी का नहीं, बल्कि वार्ड नंबर 29 संजय गांधी नगर के मान-सम्मान का चुनाव है। उन्होंने सभी नागरिकों से आशीर्वाद और समर्थन देकर विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान वार्ड में कांग्रेस पार्टी के प्रति लोगों का खासा उत्साह और समर्थन देखने को मिला।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई