भाजपा राज में सबसे ज्यादा किसान परेशान- सरजू प्रसाद धृतलहरे

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। किसान कांग्रेस बलौदाबाज़ार जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सरजू प्रसाद धृतलहरे के हिरमी आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा स्वागत किया गया। स्वागत के बाद किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष सरजू प्रसाद घृतलहरें ने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा सरकार में आज सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं एक गर्मी फसल अघोषित बिजली कटौती से खेत सूख रहे हैं दूसरी तरफ मनमाने बिजली बिल से किसान परेशान हैं उन्हें खेती अब घाटे का सौदा लगने लगा है।किसान कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार में किसानों का कर्ज माफ करने से किसान कर्ज मुक्त हो गए थे और बिजली बिल में छूट से किसानों में एक अलग उत्साह था जो भाजपा सरकार में किसानों को हताशा की ओर धकेल दिया है।जिला कांग्रेस बलौदा बाज़ार प्रवक्ता डॉ अयाज अहमद फ़ारूक़ी ने कहा कि भाजपा सरकार में सभी वर्ग परेशान है देश की रीढ़ माने जाने वाले किसान सबसे ज्यादा परेशान हैं उन्हें बिजली पानी खाद बीज सभी के लिए मशक्कत करना पड़ रहा है। भाजपा के सरकार में किसानों के दर्द को समझने वाले कोई नहीं है दूसरी तरफ पेट्रोल डीजल गैस के दामो में बेतहाशा बढ़ोतरी से लोगो में हाहाकार मचा हुआ है। युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पिकेश जायसवाल ने कहा कि युवाओ में बेरोजगारी से आज सबसे बड़ी समस्या बन गई है और महंगाई की मार से अलग परेशान है। कार्यक्रम का संचालन लखन लाल साहू और आभार प्रदर्शन अमीर जायसवाल ने किया। कार्यक्रम में घनश्याम वर्मा,कुलदीप बंजारे तामेश्वर टंडन चंद्रिका टंडन धर्मीन ध्रुव बैशाखू बंजारे दुष्यंत जोशी पुनाऊ राम साहू भुवन जायसवाल सहित बड़ी संख्या में किसान कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई