दमोह पुलिस ने रविवार रात जिलेभर में व्यापक स्तर पर कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाकर फरार आरोपियों, वारंटियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी के निर्देशन में चले इस अभियान में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया एवं सीएसपी एच.आर. पांडे के मार्गदर्शन में सभी थाना क्षेत्रों की पुलिस टीमों ने एक साथ दबिश दी।
अभियान के दौरान पुलिस ने संभावित ठिकानों पर पहुंचकर 27 स्थाई वारंट, 37 गिरफ्तारी वारंट और 4 जमानती वारंट तामील किए। इसके अलावा 9 समंस भी तामील कराए गए। पुलिस को आठ माह से फरार चल रहे एक हजार रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में भी सफलता मिली।
कॉम्बिंग गश्त के दौरान जिलेभर में 63 गुंडा बदमाशों और 37 निगरानी बदमाशों की जांच की गई। वहीं अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई करते हुए आबकारी एक्ट के तहत 28 प्रकरण दर्ज किए गए, जबकि आर्म्स एक्ट के तहत भी एक मामला कायम किया गया।
पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







