समर्थ पोर्टल में कर आरोपण एवं वसूली संबंधी पंचायत सचिवों की विशेष कार्यशाला सम्पन्न

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि
बलौदाबाजार। भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायतो को मूलभूत सुविधाओं के लिए आवंटन की जाने वाली राशि आने वाले समय में 16वें वित्त योजना अंतर्गत प्रदान किया जाना है। जिसको ध्यान में रखते हुए शासन प्रशासन द्वारा अब ग्राम पंचायतो में प्राप्त आवंटन एवं उसके विरुद्ध किए जाने वाले व्यय का निर्धारण के लिए समर्थ पोर्टल पर ऑनलाइन कर आरोपण एवं वसूली संबंधित प्रशिक्षण जनपद पंचायत बलौदाबाजार सभा कक्ष में आयोजित की गई। जिसमें जनपद पंचायत बलौदाबाजार के मुख्य कार्यपालन अधिकारी फकीर चरण पटेल सहायक नोडल अधिकारी भूपेंद्र खरे वरिष्ठ आंतरिक लेखा अधिकारी शत्रुघ्न ध्रुव हुकुम सिंह पैकरा आर एस मनहरे द्वारा पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें ग्राम पंचायत द्वारा कर आरोपण का निर्धारण वसूली से संबंधित सभी प्रकार के जानकारी का प्रशिक्षण दिया गया। सहायक कार्यक्रम अधिकारी भूपेंद्र खरे द्वारा पंचायत सचिवों को प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि भारत सरकार द्वारा आने वाले समय में ग्राम पंचायतो को मूलभूत सुविधाओं के लिए दी जाने वाली 16 वित्त की राशि का कुल 80 प्रतिशत ग्राम पंचायत को प्रदान किया जाना है और 10 प्रतिशत जिला पंचायत और 10 प्रतिशत जनपद पंचायत को दिया जाना है। 80 प्रतिशत प्रदान की जाने वाली राशि का भी निर्धारण भारत सरकार द्वारा ग्राम पंचायत में कर आरोपण निर्धारण वसूली के ऊपर निर्भर करेगी। जिस ग्राम पंचायत का टैक्स करारोपण शत प्रतिशत मांग एवं वसूली की जाएगी उस ग्राम पंचायत को शत प्रतिशत राशि उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम पंचायत द्वारा कर आरोपण एवं वसूली नहीं करने की स्थिति में राशि में कटौती करने की भी संभावना है। पंचायत सचिवों की प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सचिव हरिकिशन वर्मा अग्नि निर्मलकर प्रहलाद श्रीवास देवनारायण वर्मा परमानंद निषाद गौरीशंकर वैष्णव बालाराम वर्मा राजेश साहू जीधन पटेल भूषण वर्मा सालिक पटेल राजेंद्र भारती लक्ष्मी नारायण वर्मा मनोज घृतलहरें लोकनाथ साहू देवकुमारी राय सरिता श्रीवास रेखा वस्त्रकार सहित सभी ग्राम पंचायतो के पंचायत सचिव उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई