आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
जिला व्यूरो, नीरज बिदुआ

बरेली। नगर के वार्ड क्रमांक 10 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के शारीरिक एवं बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों की प्रतिभा और सीखने की क्षमता को विकसित करने के लिए विभिन्न गतिविधियां कराई गईं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों को मेला रिपोर्ट कार्ड के माध्यम से ड्राइंग तथा गणित से संबंधित प्रश्न हल करने के लिए दिए गए। बच्चों ने उत्साहपूर्वक इन गतिविधियों में भाग लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। साथ ही बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास को ध्यान में रखते हुए खेलकूद संबंधी गतिविधियों का भी आयोजन किया गया। खेलों के माध्यम से बच्चों में आत्मविश्वास, टीम भावना और मानसिक सक्रियता को बढ़ाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के अंदर शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाने के साथ-साथ उनके सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। बच्चों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए आनंद के साथ नई जानकारियां भी प्राप्त कीं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई