शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में “युवा संगम” रोजगार एवं स्वरोजगार मेले का हुआ आयोजन

SHARE:

राजेन्द्र तिवारी दमोह केसरिया हिदुस्तान
286 आवेदकों ने कराया पंजीयन, 122 युवाओं का निजी क्षेत्र में चयन
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशों के तहत् 26 मई को शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय दमोह में युवा संगम – रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिसशिप मेल का आयोजन किया गया, इस युवा संगम मेले में भाग लेने हेतु ऑनलाइन 216 एवं ऑफलाइन 70 कुल 286 बेरोजगार आवेदको ने पंजीयन कराया,
निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त करने के उद्देश्य से 122 युवक युवतियों का चयन किया गया, जिसमें वर्धमान यार्न मंडीदीप 17, मैंन पावर ग्रुप सर्विस अहमदाबाद 12, टीएसपीएल चाकन पुणे 20, जेबीएम ग्रुप अहमदाबाद 09, चेकमेट सिक्योरिटी सर्विस बड़ौदा 9, ग्रो फ़ास्ट ऑर्गेनिक डायमंड जबलपुर, 12 गोल्डन फॉर्मर ऑर्गेनिक 10, भारतीय जीवन बीमा निगम दमोह 08, पुष्कल एग्रो दमोह 15, एम आई लाइफ़स्टाइल, ग्लोबल मार्केटिंग 10 ने साक्षात्कार द्वारा युवक-युवतियां का चयन किया,
युवा संगम में जिला उद्योग व्यापार केंद्र द्वारा 5 हितग्राहियों के लिए 50 लाख 25000 राशि का ऋण स्वीकृत किया गया, जिला अंतव्यवसाय, आदिम जाति कल्याण विभाग, पंचायत कल्याण विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक मैनेजर इत्यादि विभागों ने उपस्थित आवेदको के लिए स्वरोजगार हेतु मार्गदर्शन दिया, उमंग स्वास्थ्य चिकित्सा विभाग की उमंग काउंसलर विधि गुप्ता ने 29 आवेदको की काउंसलिंग की, शासकीय आईटीआई दमोह से मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत 10, प्रधानमंत्री नेशनल अप्रेंटिसशिप 6, पीएम इंटर्नशिप हेतु 12 आवेदकों को पंजीयन कराया गया और जॉब लेटर वितरित किए गए,
रोजगार विभाग दमोह द्वारा संचालित करियर काउंसलिंग योजना अंतर्गत मुकेश कुमार तिवारी करियर काउंसलर एवं सोनू कुमार सोनी द्वारा उपस्थित आवेदको के लिए विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं कौशल विकास तकनीकी शिक्षा के कोर्स इत्यादि की जानकारी उपलब्ध कराई गई,

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई