दैनिक केसरिया हिंदुस्तान पंकज जैन
अम्बाह। मुरैना । मुरैना शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में गर्ल्स स्कूल रोड पर स्कूटी सवार दो युवकों पर अज्ञात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घायलों की पहचान निखिल तिवारी और राहुल सिकरवार निवासी गोपालपुरा के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि निखिल तिवारी की पीठ में तीन गोलियां लगी हैं, जबकि राहुल सिकरवार के पैर में गोली लगी है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर ग्वालियर रेफर कर दिया गया है।दिनदहाड़े हुई इस वारदात ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा की जांच कर रही है। पुरानी रंजिश समेत कई एंगल पर जांच जारी है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







