हनुमान मंदिर प्रांगण सेमरी खुर्द में चल रहे सात दिवसीय महायज्ञ पूर्णाहुति के साथ श्री माँ सरस्वती जी एवं कलश स्थापना रुद्र महायज्ञ का समापन, हुआ प्रसाद का वितरण

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान राजू मेहरा भोपाल.9425727854

बैरसिया।। तहसील बैरसिया के सेमरी खुर्द बर्री प्लांट में मंगलवार को पंचकुण्डात्मक रुद्रा महायज्ञ कलश स्थापना मां सरस्वती जी की प्राण प्रतिष्ठा श्री महायज्ञ हनुमान मंदिर में रुद्रा महायज्ञ का पूर्णाहुति के साथ समापन हुआ। कुल पुरोहित पंं. पंडित श्री रामचरण दुबे ग्राम करारिया यज्ञ आचार्य पं. श्री रमेश कुमार शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ 108 यजमानों से पूर्णाहुति दिलाई। इसी के साथ महायज्ञ को विराम दिया गया इस महायज्ञ में प्रतिदिन हजारों लोग ने भोजन किया अंतिम दिन 5 से 7 हजार की जनसंख्या ने प्रसाद ग्रहण किया। एवं समस्त ग्राम वासियों ने बढ़-चढ़कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया ग्राम सेमरी खुर्द में ऐसा लग रहा था कि मानो कि स्वर्ग में है धार्मिक आयोजन के अंतिम दिवस सभी लोगों ने यहाचार्य का
आशीर्वाद ग्रहण किया पडित रामचरण दुबे एवं रमेश कुमार शास्त्री महाराज ने रामनाम को सभी मनोरथ पूर्ण करने वाले कामधेनुगाय के समान बताया। महायज्ञ के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया। कई यजमान यज्ञ परिसर में स्थापित कलश प्रसाद
के रूप में अपने घर ले गए। मुख्य यज्ञाचार्य पडित रमेश कुमार शास्त्री मौजूद रहे यजमानों ने पूर्णाहुति समर्पित कर यज्ञशाला की परिक्रमा लगाई। वहीं पूरे दिन संगीत मय धुन में श्री राम सकिर्तन व भंडारा चलता रहा, जिसमें हजारों
की संख्या में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। श्रीमद् भागवत कथा वाचक बाल विदुषी रितिका नागर ग्राम बकानिया ने श्रीकृष्णलीला महोत्सव के अंतिम दिन ब्रज की होली लीला का वाचन किया। फूलों व
रंग-गुलाल, लठ्ठमार होली का सजीव मंचन किया। कुछ देर के लिए पांडाल होली के रंग में रंग गया। इसी क्रम में सनातन प्रेमी विनय सिंह पटेल द्वारा एवं पंडित कैलाश नारायण बैरागी के द्वारा सभी यजमान एवं अतिथियों का साल श्री फल देकर स्वागत कर सम्मान किया इस अवसर पर भारतीय किसान संघ से विनय सिंह पटेल, पंडित कैलाश नारायण बैरागी, गोरेल सिसोदिया ,देवेंद्र सिंह मकवाणा मनोज राजपूत दशरथ सिंह राजपूत, राकेश साहू, मुकेश साहू ,सहित बड़ी संख्या में धर्म प्रेमी उपस्थित रहे

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई