आर्य वीरों का प्रदर्शन देख दर्शक हुए मंत्र मुग्ध,,,शिविर का भव्य समापन हुआ

SHARE:

नितिन जौहरी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
सीहोर।विगत 10 दिनों से भारत विकास परिषद शाखा सीहोर एवं आर्य समाज गंज सीहोर के द्वारा चल रहे चरित्र निर्माण एवं व्यायाम प्रशिक्षण शिविर का समापन आज स्थानीय सेंट मैरी हायर सेकेंड्री स्कूल गल्ला मंडी के प्रांगण में हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर के प्रसिद्ध व्यवसायी एवं समाजसेवी अखिलेश जी राय उपस्थित रहे ,विशेष अतिथि के रूप में मध्यभारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश जी आर्य तथा मंत्री अतुल वर्मा जी एवं नगर के मूर्धन्य पत्रकार रघुवर दयाल गोहिया एवं सेंट मैरी स्कूल के संचालक श्री मनीष जी तिवारी उपस्थित हुए इस अवसर पर सर्वप्रथम यज्ञ का कार्यक्रम रखा गया जिसमें बड़ी संख्या में शिविर में उपस्थिति युवाओं के माता पिता यज्ञ वेदी पर बैठे तथा नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी यज्ञ में भाग लिया। यज्ञ का संपादन आर्य समाज के पुरोहित धर्मेंद्र शास्त्री जी के द्वारा किया गया इसके पश्चात शिविर में प्रशिक्षण प्राप्त आर्यवीरों ने अरे वीर दल के प्रांत संचालक भेरू सिंह जी आर के नेतृत्व में लाठी, कुंगफू, कराटे एवं योग, आसन, प्राणायाम का प्रदर्शन मुख्य अतिथियों के सामने किया जिसका सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों ने आनंद उठाया।
छोटे आर्य वीरों के द्वारा बनाई गई विभिन्न योग मुद्राओं को देख दर्शन अचंभित हो गए। सैनिक शिक्षा का प्रदर्शन भी आर्यवीरों द्वारा किया गया। अपने उद्बोधन में बोलते हुए समाजसेवी अखिलेश जी राय ने बताया कि इस तरह के शिविरों से हमारे समाज के युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासनआत्मविश्वास, संस्कार, साहस और सेवा भावना जागृत होती है इस हेतु यह शिविर अत्यंत सशक्त अभियान होते हैं।
मध्य भारतीय आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रकाश आर्य जी ने बताया कि इन शिविरों की वास्तविक सार्थकता तब है जब कि यह बच्चे शिविर में सिखाए गए सिद्धांतों को अपने जीवन में उतारें और उसी के अनुसार अपना आगे का जीवन व्यतीत करें तथा राष्ट्र समाज धर्म के कार्यों में अपना अमूल्य योगदान दें
नगर के मुर्धन्य पत्रकार श्री रघुवर दयाल गोहिया ने बच्चों के द्वारा किए गए प्रदर्शन को सहारा तथा समाज में बच्चों में धर्म संस्कृति समाज सेवा के प्रति भावना जागृत करने के उद्देश्य से लगाए गए इस शिविर की भूरी भूरी प्रशंसा की ।
आपने कहा कि इससे हमारी भावी पीढ़ी का निर्माण होगा।
अतिथियों का स्वागत भाषण, भारत विकास परिषद शाखा सीहोर अध्यक्ष आर्य रितेश राठौर ने किया कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात टेक्स कंसल्टेंट तथा भारत विकास परिषद के सदस्य शैलेन्द्र श्रीवास्तव के द्वारा किया गया ।अन्त में आभार आर्य समाज गंज सीहोर के प्रधान श्री नरेश चंद्र आर्य के द्वारा माना गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नगर के गणमान्य नागरिक नर-नारी उपस्थित हुए जिनमें प्रमुख रूप से आर्य राजेंद्र राठौर, भारत विकास परिषद के कोशाध्यक्ष अंकुश जैन, राजीव गुप्ता, सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष दीपक शर्मा,अतुल राठौर काका,महेंद्र कौशल,चंद्र प्रकाश परवाल ,भारत विकास परिषद के प्रांत सह सचिव रवि ठकराल, श्रीमती नेहा ठकराल भारत विकास परिषद के सचिव नवीन सोनी, श्रीमती सुनीता सोनी, श्रीमती शोभा चांडक, श्रीमती श्वेता राठौर, श्रीमती मीना राठौर, गायत्री देवी आर्य, भारत सोनी, डॉक्टर गगन नामदेव प्रदीप वशिष्ठ दिनेश वर्मा, गगन मेहता प्रदीप आहूजा,आर्य समाज के उपप्रधान तरुण जगवानी, शामिल हुए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई