श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन एवं सीईओ जिला पंचायत श्रीमती सौम्या आनंद के निर्देशन में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जन अभियान परिषद के तत्वावधान में मां गंगा के अवतरण दिवस गंगा दशहरा उत्सव के पावन अवसर पर क्षेत्र के प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थल नीमोदा मठ पर भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर नदी पूजन किया गया एवं सीप नदी को चुनरी चढाई तथा दीपदान किया।
इस अवसर पर कराहल एसडीएम बीएस श्रीवास्तव, भाजपा गोरस मंडल अध्यक्ष राधेश्याम गुर्जर, ग्राम पंचायत बंधाली के सरपंच कैलाश आदिवासी, प्रभारी सीडीपीओ श्रीमती सुषमा सोनी, जनअभियान परिषद कराहल की विकासखण्ड समन्वयक श्रीमती नीतू सिंह गौतम, सचिव मुरारी शर्मा, नवांकुर संस्था सतगुरु शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति से श्री कल्याण मारू, जनपद सदस्य मोहर सिंह आदिवासी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती बादाम मारू, श्रीमती कलावती आदिवासी, सहायिका श्रीमती द्रोपती मारू, श्रीमती सरिता आदिवासी, श्रीमती आशा, रोजगार सहायक श्री पवन शर्मा, पूरन मारू, रामहेत, इंजीनियर श्री पुष्पेंद्र दांतरे, पीएचई विभाग से विजय एवं नीरज श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण मौजूद रहे। इस अवसर पर उपस्थित जन समुदाय के साथ जन अभियान परिषद की ब्लॉक समन्वयक श्रीमती नीतू गौतम द्वारा जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।
इसी प्रकार विकासखंड कराहल के सेक्टर बरगवां में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा नवांकुर संस्था जय हिंद समाज कल्याण समिति द्वारा जल स्रोतों का पूजन किया गया। ग्राम पनवाडा में नवांकुर संस्था और ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति तथा ग्राम पंचायत पनवाडा के संयुक्त तत्वावधान में पनवाडा तालाब पर पूजन किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सचिव धीरज धाकड, ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति के सचिव विमल यादव, नवांकुर संस्था के दीपक गुप्ता, सीएमसीएलडीपी के मेन्टर बीरेन्द्र कुमार पाराशर एवं ग्रामीण उपस्थित रहें।
कराहल के बडे तालाब पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति कराहल नवांकुर संस्था सरस्वती महिला मंडल एवं माता सावित्री वाई फुले सामाजिक उत्थान समिति के संयुक्त तत्वावधान में दीपदान कर चुनरी चढाई गई साथ ही जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई। तालाबों पर कलशों की विधी विधान से पूजा अर्चना कर कलश यात्रा निकाली गई।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि गोपाल डोभास्कर, जनपद सदस्य राजू सैनी, श्याम बाबू सैन, नवांकुर संस्था के दीपक गुप्ता, सीएमसीएलडीपी के मेन्टर बीरेन्द्र कुमार पाराशर, समाजसेवी लखन डिगर्रा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समीति के लाखन कुशवाह, माता सावित्री वाई फुले सामाजिक जन उत्थान समीति के समस्त सदस्य आदि उपस्थित रहें।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







