पारंपरिक जल स्रोत हमारी अमूल्य धरोहर, इन्हें स्वच्छ रखना हम सबकी जिम्मेदारी”- देवेश पाण्डेय

SHARE:

प्रदीप तिवारी संभागीय ब्यूरो दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

गंगा दशहरा पर गनियारी तालाब में हुआ जल स्रोत पूजन, जल संरक्षण का लिया सामूहिक संकल्प
सिंगरौली। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे “जल-गंगा संवर्धन अभियान” के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा वार्ड क्रमांक 41 स्थित गनियारी तालाब में विशेष जल स्रोत पूजन-अर्चन कार्यक्रम का आयोजन गरिमामयी वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में नगर निगम अध्यक्ष देवेश पांडेय वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद एवं नेता प्रतिपक्ष सीमा जयसवाल तथा नगर निगम के उपायुक्त आर . पी वैश्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
इस अवसर पर वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ गनियारी तालाब का पूजन-अर्चन कर माँ गंगा की आरती उतारी गई। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, पुनरुद्धार और स्वच्छता बनाए रखने का सामूहिक संकल्प लिया।
“जल की हर बूंद अमूल्य”
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निगम अध्यक्ष देवेश पाण्डेय ने कहा कि “जल-गंगा संवर्धन अभियान” हमारे कुओं, बावड़ियों, तालाबों और नदियों को सहेजने का ऐतिहासिक महाअभियान है। उन्होंने कहा कि गंगा दशहरा का पर्व हमें जल की हर बूंद की महत्ता और जल स्रोतों के प्रति कृतज्ञता का संदेश देता है।
उन्होंने कहा कि गनियारी तालाब जैसी स्थानीय धरोहरों को स्वच्छ और जीवित रखना ही इस अभियान की वास्तविक सफलता है।
वहीं नेता प्रतिपक्ष सीमा जायसवाल ने नागरिकों को गंगा दशहरा की शुभकामनाएं देते हुए अपील की कि तालाबों में पूजन सामग्री और प्लास्टिक कचरा न फेंकें तथा इस अभियान को जन-आंदोलन बनाने में सहयोग करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई