रीवा हादसे के बाद जैन समाज ने उठाई साधु-साध्वियों की सुरक्षा की मांग, तहसीलदार को सौंपा मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन

SHARE:

दिनेश शुक्ला
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
आलोट रीवा में जैन साध्वी मंडल के साथ हुई सड़क दुर्घटना के बाद साधु-साध्वियों की सुरक्षा को लेकर सकल श्री जैन संघ आलोट ने मंगलवार को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन पत्र तहसीलदार को सौंपा है।
संघ ने ज्ञापन में मांग की है कि पदविहारी साधु-साध्वियों की सुरक्षा के लिए स्थायी नीति बनाई जाए। राजमार्गों पर विहार के दौरान पुलिस एस्कॉर्ट, समर्पित हेल्पलाइन, सुरक्षित विश्राम स्थल और वाहन चालकों के लिए जागरूकता अभियान चलाने के सुझाव दिए गए।
संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि त्याग और अहिंसा का जीवन जीने वाले संत समाज का मार्गदर्शन करते हैं। उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना शासन की जिम्मेदारी है। विगत वर्षों में विहार के दौरान दुर्घटनाएं बढ़ी हैं, जिससे समाज में आक्रोश है।
ज्ञापन का वाचन अशोक भंडारी ने किया ज्ञापन देते समय सकल श्री संघ के संजय डूंगरवाल, अनिल देसरला, डॉ सुनील चोपड़ा, विमल एफ जैन, अनिल पारिख, सचिन जैन, निलेश पारिख, अंकित भंडारी, अनिमेष आंचलिया, राहुल रांका आदि समाजजन उपस्थित थे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई