दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/ ब्यूरो सिंगरौली अनुरोध शुक्ला
सिंगरौली/सिंगरौली जिले के कोल ब्लॉक बंधा परियोजना को लेकर राजनीति तेज होती जा रही है। वरिष्ठ कांग्रेसी नेता शिवकुमार पटवा ने बिरला ग्रुप की कंपनी एमिल एवं जिला प्रशासन सिंगरौली के बीच सांठगांठ का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कोल ब्लॉक बंधा में प्रभावित मध्य प्रदेश शासन की हजारों एकड़ भूमि एवं शासकीय संपत्तियों को कौड़ी के भाव कंपनी को सौंपा जा रहा है, जो आम जनता की समझ से परे है। उनका कहना है कि शासकीय संपत्ति जनता की संपत्ति होती है और देश के प्रत्येक नागरिक को उसका हिसाब मांगने का अधिकार है।
पटवा ने कहा कि नियम-कानूनों से हटकर कंपनी को लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है और इसके लिए जिम्मेदार लोगों को आज नहीं तो कल जवाब देना पड़ेगा। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि कोल ब्लॉक बंधा में हो रहे भू-अर्जन एवं विस्थापन की पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से कराई जाए, ताकि आमजन के बीच बढ़ रहा आक्रोश समाप्त हो सके।
उन्होंने चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यदि प्रभावित लोगों के हितों की अनदेखी की गई तो आने वाले समय में जनआंदोलन भी खड़ा हो सकता है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949






