विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित

SHARE:

श्योपुर, स्थानीय संपादक बंटी सोनी दैनिक केसरिया हिंदुस्तान

कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जिला चिकित्सालय श्योपुर में समाजसेवियों के आतिथ्य में शपथ ग्रहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, समाजसेवियों एवं उपस्थित नागरिकों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करने तथा अपने परिवार, मित्रों और समाज को इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली।
इस अवसर पर स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प दिलाया गया। तंबाकू निषेध सप्ताह के अंतर्गत 25 से 31 मई 2026 तक विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें निकोटीन और तंबाकू की लत से होने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही तंबाकू छोड़ने में सहायक उपचार एवं निकोटीन प्रतिस्थापन दवाओं के संबंध में भी लोगों को जागरूक किया गया।
सप्ताह भर चले अभियान के दौरान जिला चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को तंबाकू के दुष्परिणामों की जानकारी दी गई तथा पोस्टर प्रदर्शन एवं पंपलेट वितरण के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाई गई।
जिला तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. प्रदीप शर्मा ने कहा कि तंबाकू एवं उससे बने उत्पादों का सेवन समाज में गंभीर स्वास्थ्य समस्या बनता जा रहा है। तंबाकू सेवन कैंसर सहित अनेक घातक बीमारियों का प्रमुख कारण है। उन्होंने बताया कि मुंह का कैंसर अत्यंत खतरनाक होता है, लेकिन तंबाकू का सेवन छोड़कर इससे काफी हद तक बचाव किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि तंबाकू की लत में निकोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, जो मस्तिष्क को प्रभावित कर व्यक्ति को इसकी आदत का शिकार बना देता है। परिवारों में संवाद और जागरूकता के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रखने के प्रयास किए जाने चाहिए। डॉ. शर्मा ने लोगों से तंबाकू सहित सभी प्रकार के मादक पदार्थों का सेवन छोड़कर स्वस्थ जीवन अपनाने की अपील की।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई