श्री भृगु भार्गव का ब्राह्मण समाज संभाग एवं जिलों की कार्यकारिणी का हुआ गठन पंडित धर्मेंद्र भार्गव उपाध्यक्ष भोपाल संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त

SHARE:

केसरिया हिंदुस्तान सचिन दीक्षित गंजबासौदा

गंज बासौदा प्रदेश के सबसे पुराने एवं प्रतिष्ठित सामाजिक संगठन श्री भृगु भार्गव ब्राह्मण समाज मप्र( 1966) द्वारा *भोपाल* *जिला एवं संभाग* की कार्यकारिणी गठन हेतु महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मेलन का आयोजन श्री परशुराम मंदिर, शिवाजी नगर में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं बड़ी संख्या में समाजबंधुओं की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन के दौरान जिला एवं संभाग के विभिन्न दायित्वों हेतु पदाधिकारियों की नियुक्ति एवं मनोनयन की प्रक्रिया संपन्न की गई जिला/संभाग निर्वाचन अधिकारी के रूप में गंजबासौदा, जिला विदिशा के प्रतिष्ठित एवं कुशल संगठक परसराम दुबे ने दायित्व निभाया। सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में अमित चतुर्वेदी जी सह सचिव रहे कार्यक्रम के दौरान पूर्व मंत्री दर्जा शिव चौबे जी, रमाशंकर चौधरी जी एवं अन्य वरिष्ठ के साथ *डा. अनिल भार्गव (वायु) प्रदेश महासचिव* द्वारा नवनियुक्त पदाधिकारियों को दायित्व अधिसूचना पत्र भेंट किए जिसमें गंजबासौदा जिला विदिशा से कथा वाचक पंडित धर्मेन्द्र भार्गव को भोपाल संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया सभी सामाजिक जनों एवं मित्रों द्वारा पंडित धर्मेंद्र भार्गव को उनके इस दायित्व के लिए बधाई दी गई

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई