खबर का हुआ असर: भूलगांव फाटे पर शुरू हुआ पेंच वर्क, राहगीरों को मिलेगी राहत

SHARE:

संवादाता दिलीप बिरला

सनावद। बेड़ियां, सनावद-खरगोन मार्ग पर स्थित भूलगांव फाटे की जर्जर सड़क को लेकर लगातार उठ रही शिकायतों और समाचार प्रकाशन के बाद आखिरकार संबंधित विभाग और ठेकेदार हरकत में आए। एमपीआरडीसी द्वारा संचालित इस मुख्य मार्ग पर लंबे समय से बड़े-बड़े गड्ढे और उखड़ी सड़क के कारण वाहन चालकों एवं राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार द्वारा भूलगांव फाटे पर पेंच वर्क का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क पर गड्ढों को भरने और खराब हिस्सों की मरम्मत का कार्य मशीनों एवं मजदूरों की मदद से तेजी से किया जा रहा है। इससे क्षेत्र के लोगों में राहत और संतोष देखा जा रहा है।
स्थानीय ग्रामीणों और वाहन चालकों का कहना है कि लंबे समय से सड़क की स्थिति खराब होने के कारण दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। खासकर बारिश के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से वाहन चालकों को काफी दिक्कत होगी। कई बार छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके थे।
अब पेंच वर्क शुरू होने से लोगों को उम्मीद है कि जल्द ही सड़क की स्थिति में सुधार होगा और आवागमन सुगम बनेगा। क्षेत्रवासियों ने मांग की है कि केवल औपचारिकता नहीं बल्कि गुणवत्तापूर्ण कार्य किया जाए, ताकि सड़क लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई