केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो महेश शिवहरे!
अपनी भूमि मे अतिक्रमण होने के मामले मे प्रशासनिक अनदेखी से त्रस्त बुजुर्ग महिला और उनकी बेटी ने शहीद स्मारक मे दिया धरना
छिंदवाड़ा/जुन्नारदेव :-जिले के परासिया तहसील अंतर्गत आने वाले ग्राम बेलगांव निवासी एक बुजुर्ग महिला श्रीमती मीना राय और उनकी बेटी श्रीमती मनोरमा राय ने बताया की उनकी स्वामित्व की भूमि पर पड़ोसी खेत किसानों ने जबरन कब्जा कर लिया हैं जिसकी शिकायत हमने हर स्तर के अधिकारीयों को कर चुके किन्तु कोई सुनवाई नहीं होने के चलते आज हमने यहाँ धरना प्रदर्शन कर प्रशासन का ध्यान आकर्षण करने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मुख्यमंत्री मोहन यादव के नाम के पोस्टर लेकर उनसे गुहार लगाई उक्त मामले की सुचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस स्टॉप मौके पर पहुंच कर यथा स्थिति को नियंत्रित कर वरिष्ठ अधिकारियों को सूचित किया गया साथ ही जिला प्रशासन से छिंदवाड़ा की स्थानीय तहसीलदार मैडम मीना देसरिया ने मोर्चा सभालते हुए प्रदर्शन कारी महिलाओं को समझाईस दी एवं हर संभव सहायता का आश्वासन देते हुए तत्काल परासिया तहसीलदार को फोन कर सम्पूर्ण घटनाक्रम से अवगत कराते हुए आगे की कार्यवाही एवं निराकरण हेतु उन्हें परासिया तहसील कार्यालय भेजा गया
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







