धान उठाव और अंतिम निराकरण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई – कलेक्टर गोपाल वर्मा

SHARE:

(केसरिया हिंदुस्तान संवाददाता तोरन कुमार)
धान उठाव में लापरवाही पर कामठी उपार्जन केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश
कवर्धा : कलेक्टर गोपाल वर्मा ने खरीफ विपणन वर्ष 2026 के तहत जिले में धान के उठाव एवं अंतिम निराकरण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों और उपार्जन केंद्र प्रभारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि धान उठाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूर्ण करना सुनिश्चित किया जाए।
कलेक्टर गोपाल वर्मा ने प्रबंधकों एवं उपार्जन केंद्र प्रभारियों को निर्देशित किया कि भौतिक रूप से उपलब्ध धान का तीन दिनों के भीतर अंतिम निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने उपार्जन केंद्रवार समीक्षा करते हुए कहा कि उपलब्ध धान का जीरो शॉर्टेज के साथ उठाव कर लेखा मिलान कराया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि जिन केंद्रों में धान की मात्रा अधिक है, वहां मिलर्स के साथ समन्वय स्थापित कर 29 मई के पहले संपूर्ण धान का उठाव किया जाए। साथ ही सभी उपार्जन केंद्रों में पर्याप्त संख्या में हमाल उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए ताकि उठाव कार्य प्रभावित न हो।
कलेक्टर ने यह भी कहा कि जिन केंद्रों में धान की शॉर्टेज अधिक पाई जाए, वहां तत्काल जांच कर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की जाए तथा नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाए।
बैठक में कलेक्टर वर्मा ने धान उठाव कार्य में लापरवाही बरतने पर कामठी उपार्जन केंद्र के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश भी जारी किए। उन्होंने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में खाद्य अधिकारी चंद्रशेखर देवांगन, उपायुक्त सहकारिता जी एस शर्मा, सहायक खाद्य अधिकारी मदन मोहन साहू सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई