दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
तिल्दा नेवरा
ऑनलाइन सट्टा गिरोह पर कोलकाता एवं हरियाणा में कमिश्नरेट पुलिस ने दबिश देकर 5 पैनल नेटवर्क ध्वस्त कर अलग अलग स्थानों से अलग अलग कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर थाना न्यू राजेंद्र नगर, मौदहापारा, एवं तिल्दा नेवरा सहित पूर्व के प्रकरण थाना तेलीबांधा में कुल 26 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से कुल 4 नग लैपटॉप, 59 मोबाईल, एवं 17, 92,070 सहित एक चार पहिया वाहन जप्त किया है।
प्रकरण में पुलिस ने तिल्दा नेवरा थाना क्षेत्र अंतर्गत क्रिकेट सट्टा खेलने वाले एक युवक को पकड़ा एवं उसके निशानदेही पर मुख्य आरोपी राहुल फतनानी पिता ओमप्रकाश 27 वर्ष, भैरवगढ़ धाम के पास तिल्दा निवासी, गौतम पंजवानी पिता हीरानंद 35 वर्ष झूलेलाल मंदिर के पास तिल्दा निवासी को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से कुल 9,92,070 रुपए एवं मोबाइल फोन जप्त किया गया।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 5, 7 जुआ एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
इधर तिल्दा नेवरा में उक्त कार्रवाई से हड़कंप मच गया है,बताया जाता है कि तिल्दा कैंप निवासी एक किराना व्यवसाई सहित कुछ अन्य लोग फरार हो गए है।
वही पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले में अहम खुलासे हुए है जिसमें एक युवक राकेश फतनानी का नाम सामने आया है जो कि दुबई में बैठकर धड़ल्ले से सट्टा की खाईवाली कर रहा है, और तिल्दा नेवरा में उसका लिंक जुड़ा हुआ है। पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि पूछताछ मे यह भी पता चला है कि गोवा में शिफ्ट होकर सट्टे के पैसे से क्लब खरीद चुके है और वहीं से सट्टे का नेटवर्क चला रहे है, इस मामले में एक भाजपा नेता का नाम भी प्रमुख रूप से सामने आया है।
वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







