डी.एल.एड विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना प्रथम एवं द्वितीय वर्ष परीक्षा कार्यक्रम घोषित 28 मई से शुरू होंगी परीक्षा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान/जिला ब्यूरो भूपेंद्र सिंह गंभीर

एमसीबी
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा डी.एल.एड प्रथम एवं द्वितीय वर्ष मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2026 की समय-सारणी जारी कर दी गई है। मंडल द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षाएं 28 मई 2026 से प्रारंभ होकर 12 जून 2026 तक संचालित होंगी। इसके साथ ही मंडल ने सभी जिलों के कलेक्टरों को परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण के लिए उड़नदस्ता दल गठित करने के निर्देश भी जारी किए हैं। मंडल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों के निरीक्षण हेतु उड़नदस्ता दल का गठन किया जाए तथा दल प्रभारियों एवं सदस्यों की जानकारी मंडल कार्यालय को ई-मेल के माध्यम से उपलब्ध कराई जाए। परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन और निष्पक्ष संचालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह व्यवस्था लागू की जा रही है।
जारी समय-सारणी के अनुसार परीक्षाएं प्रतिदिन प्रातः 9:15 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक आयोजित होंगी। परीक्षार्थियों को सुबह 9:00 बजे परीक्षा केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। उत्तर पुस्तिका वितरण सुबह 9:05 बजे से तथा प्रश्न पत्र वितरण सुबह 9:10 बजे से किया जाएगा।
डी.एल.एड प्रथम वर्ष की परीक्षाओं में 28 मई 2026 को बाल विकास और सीखना विषय की परीक्षा आयोजित होगी, जिसका विषय कोड 751 रहेगा। 30 मई 2026 को ज्ञान, पाठ्यचर्या व शिक्षण शास्त्र विषय की परीक्षा विषय कोड 752 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी। 2 जून 2026 को शैक्षिक तकनीकी विषय की परीक्षा विषय कोड 753 के साथ होगी। 4 जून 2026 को हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-एक विषय की परीक्षा विषय कोड 754 के अंतर्गत आयोजित होगी। 6 जून 2026 को अंग्रेजी भाषा प्रोफिशिएंसी विषय की परीक्षा विषय कोड 755 के साथ होगी। 9 जून 2026 को गणित व गणित शिक्षण विषय की परीक्षा विषय कोड 756 के अंतर्गत ली जाएगी। 11 जून 2026 को पर्यावरण व पर्यावरण शिक्षण विषय की परीक्षा विषय कोड 757 के साथ आयोजित होगी। वहीं 12 जून 2026 को शालेय संस्कृति, प्रबंधन एवं विकास विषय की परीक्षा विषय कोड 758 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
डी.एल.एड द्वितीय वर्ष की परीक्षाओं में 29 मई 2026 को आधुनिक विश्व के संदर्भ में भारतीय शिक्षा विषय की परीक्षा विषय कोड 771 के साथ आयोजित होगी। 1 जून 2026 को सामाजिक, सांस्कृतिक परिप्रेक्ष्य में संज्ञान एवं अधिगम विषय की परीक्षा विषय कोड 772 के अंतर्गत होगी। 3 जून 2026 को विविधता, समावेशी शिक्षा और जेंडर विषय की परीक्षा विषय कोड 773 के साथ आयोजित की जाएगी। 5 जून 2026 को हिन्दी भाषा शिक्षण स्तर-दो विषय की परीक्षा विषय कोड 774 के अंतर्गत होगी। 8 जून 2026 को अंग्रेजी भाषा प्रोफिशिएंसी तथा संस्कृत शिक्षण विषय की परीक्षा क्रमशः विषय कोड 775 एवं 776 के साथ आयोजित की जाएगी। 10 जून 2026 को गणित व गणित शिक्षण, विज्ञान शिक्षण अथवा सामाजिक विज्ञान शिक्षण विषयों की परीक्षा विषय कोड 777, 778 एवं 779 के अंतर्गत आयोजित की जाएगी।
मंडल द्वारा जारी निर्देशों में यह भी स्पष्ट किया गया है कि यदि परीक्षा अवधि के दौरान शासन द्वारा कोई सार्वजनिक अथवा स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है, तब भी परीक्षा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित की जाएगी। आवश्यकता पड़ने पर मंडल परीक्षा तिथि एवं समय में परिवर्तन करने का अधिकार सुरक्षित रखेगा।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई