केसरिया हिंदुस्तान नर्मदापुरम पिपरिया संवाददाता नरेन्द्र बाल्मीक 9179289602
पिपरिया। भाजपा जिला महामंत्री एवं पिपरिया नगर मंडल प्रभारी मुकेश चन्द्र मैना द्वारा भाजपा कार्यालय पिपरिया में नगर मंडल की महत्वपूर्ण बैठक ली उक्त बैठक में उन्होंने पदाधिकारियों को मिशन-मोड में काम करने के सख्त निर्देश दिए।
मैना ने साफ कहा, “2028 की तैयारियां अभी से शुरू कर दो। बूथ जीता तो चुनाव जीता। हर कार्यकर्ता सरकार की योजनाओं का ब्रांड एंबेसडर बने।” उनके अंदाज से बैठक में मौजूद कार्यकर्ताओं में बिजली-सी दौड़ गई। संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और आगामी कार्यक्रमों पर बिंदुवार चर्चा हुई।
निवास पर हुआ भव्य स्वागत
बैठक के बाद पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल एवं नगर मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने निवास कार्यालय में जिला महामंत्री मुकेश मैना से सौजन्य भेंट की। दोनों वरिष्ठ नेताओं ने पुष्पगुच्छ एवं शाल-श्रीफल भेंट कर प्रभारी का आत्मीय अभिनंदन किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति और नगर के विकास मुद्दों पर गहन मंत्रणा हुई। माधव दास अग्रवाल ने कहा कि “मुकेश मैना जैसे ऊर्जावान नेतृत्व में पिपरिया मंडल नई ऊंचाइयों को छुएगा।” बलराम ठाकुर ने भरोसा दिलाया कि मंडल की पूरी टीम प्रभारी के निर्देशों पर खरा उतरेगी।
बैठक में मंडल के महामंत्री, उपाध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित तमाम पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी के फायर मोड और वरिष्ठ नेताओं के स्वागत की चर्चा देर शाम तक राजनीतिक गलियारों में सुर्खियों में रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







