मांझी समाज की आवाज अब और बुलंद होगी छोटू बाथम

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

ग्वालियर ग्रामीण मांझी समाज की जिला कार्यकारिणी द्वारा युवा पत्रकार एवं समाजसेवी छोटू बाथम को जिला मीडिया प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपे जाने के बाद समाज में नई ऊर्जा और जोश का माहौल है। जिला अध्यक्ष आदरणीय श्री कल्याण सिंह बाथम जी के नेतृत्व में यह नियुक्ति समाज की आवाज को मजबूती देने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। नवनियुक्त जिला मीडिया प्रभारी छोटू बाथम ने साफ शब्दों में कहा कि अब मांझी समाज के सम्मान, अधिकार और स्वाभिमान से खिलवाड़ करने वालों को मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। समाज के युवाओं को गुमराह करने वाली ताकतों, महिलाओं पर अत्याचार करने वाले अपराधियों और गरीबों की आवाज दबाने वाले लोगों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मांझी समाज अब चुप बैठने वाला नहीं है। शिक्षा, रोजगार, सामाजिक सम्मान और राजनीतिक हिस्सेदारी के लिए समाज का हर व्यक्ति एकजुट होकर संघर्ष करेगा। समाज के युवाओं को जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने, बेटियों की सुरक्षा और बुजुर्गों के सम्मान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। छोटू बाथम ने कहा कि प्रशासन और शासन तक समाज की हर समस्या को पूरी ताकत के साथ पहुंचाया जाएगा तथा अन्याय, भेदभाव और शोषण के खिलाफ उनकी कलम और आवाज लगातार संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने समाज के वरिष्ठजनों, मातृशक्ति, युवा साथियों एवं समाजबंधुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे वे पूरी ईमानदारी, निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment