किसी प्रकार की चिंता मत करना , दुख की घड़ी में हर संभव सहायता दिलाने का प्रयास करूंगा

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो लोकेंद्र सोलंकी भितरवार

मृतक की पत्नी को उपाध्यक्ष ने प्रदान की अंत्येष्टि की सहायता राशि
भितरवार। दुख की इस घड़ी में किसी प्रकार की चिंता मत करना शासन से निकाय द्वारा मिलने बाली हर सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। यह बात नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने मृतक की पत्नी को अंत्येष्टि की सहायता राशि का स्वीकृत पत्र देते समय कही। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों नगर के वार्ड क्रमांक 11 में रहने वाले गजेंद्र यादव की मौत हो गई थी। जिस पर रविवार को वार्ड पार्षद एवं नगर परिषद उपाध्यक्ष मन्नू यादव ने उक्त मृतक की पत्नी रानी यादव को शासन से मिलने बाली 6 हजार रुपए की अंत्येष्टि राशि का स्वीकृत पत्र प्रदान किया। इस दौरान उपाध्यक्ष श्री यादव ने मृतक की पत्नी से कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप शासन से मिलने बाली हर सहायता राशि आसानी से उपलब्ध होगी। किसी प्रकार चिंता मत करना। वहीं उन्होंने कहा कि अगर तुम्हे कोई परेशानी हो तो तत्काल मुझे बताएं। मेरे घर के दरवाजे हर पीड़ित के लिए 24 घंटे खुले हैं। नगर के हर व्यक्ति की सहायता करना और उसे शासन की योजना का लाभ दिलाना मेरा फर्ज है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई