दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला सिवनी ब्यूरो
मोहन यादव शिवराज की चक्की में पिस रहा अन्नदाता विधायक-सांसद मौन 25 मई को सद्बुद्धि हवन
सिवनी/कान्हीवाड़ा दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार की ई-उपार्जन व्यवस्था अब किसानों के लिए अभिशाप बनती जा रही है स्लॉट बुकिंग की अव्यवस्था पोर्टल की तकनीकी खराबियां बारदाने का भारी संकट और प्रशासन की लापरवाही ने अन्नदाता को सड़क पर ला दिया है सिवनी जिले में किसानों का गुस्सा अब विस्फोटक रूप ले चुका है किसान खुलेआम चेतावनी दे रहे हैं अगर सरकार नहीं जागी तो आंदोलन उग्र होगा और उसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी भीषण गर्मी में 45 डिग्री तापमान के बीच किसान ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में अनाज भरकर खरीदी केंद्रों के बाहर लाइन में खड़े हैं लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही समर्थन मूल्य पर गेहूं बेचने के लिए किसान दर-दर भटक रहे हैं जबकि सत्ता के गलियारों में बैठे जनप्रतिनिधि मौन साधे हुए हैं राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के प्रांत महामंत्री धन सिंह ठाकुर ने भाजपा सरकार पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि ई-उपार्जन पोर्टल किसानों के लिए तकनीकी जाल बन चुका है स्लॉट बुकिंग समय पर नहीं खुलती पोर्टल क्रैश हो जाता है और हजारों किसान अपनी मेहनत की फसल बेचने से वंचित रह जाते हैं महासंघ ने तत्काल स्लॉट समय-सीमा बढ़ाने तकनीकी समस्याएं दूर करने और ऑफलाइन टोकन व्यवस्था लागू करने की मांग की है भूख हड़ताल पर किसान नेता राजेश सोलंकी अब आर पार की लड़ाई इन्हीं मांगों को लेकर राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ जिला सिवनी के किसान नेता राजेश सोलंकी केवलारी विधानसभा के कान्हीवाड़ा क्षेत्र के ग्राम हिनोतिया स्थित पीपल चौक में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं किसानों का कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लेती तबतकआंदोलन जारी रहेगा किसानों ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों को डिजिटल सिस्टम के नाम पर प्रताड़ित कर रही है खरीदी केंद्रों पर बारदाना नहीं स्लॉट नहीं व्यवस्था नहीं लेकिन भाषण और घोषणाओं की भरमार है किसानों का दर्द सुनने वाला कोई नहीं 25 मई को होगा सद्बुद्धि हवन मुख्यमंत्री को सद्बुद्धि देने की प्रार्थना किसान नेता प्रदीप पटेल ने बताया कि 25 मई 2026 सोमवार को आंदोलन स्थल पर राई नामक सद्बुद्धि हवन एवं यज्ञ आयोजित किया जाएगा किसानों का कहना है कि यह हवन मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव को किसानों की पीड़ा समझने और सत्ता को सद्बुद्धि देने की कामना के साथ किया जाएगा अब चुप नहीं बैठेगा अन्नदाता उग्र आंदोलन की चेतावनी राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह ठाकुर ने दो टूक शब्दों में कहा प्रदेश का अन्नदाता अब चुप नहीं बैठेगा यदि सरकार नहीं जागी तो आंदोलन सड़कों से लेकर राजधानी तक जाएगा महासंघ ने विधायक और सांसदों पर भी किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया किसानों का कहना है कि चुनाव के समय वोट मांगने वाले नेता अब किसानों के संकट पर चुप्पी साधे बैठे हैं हवन में शामिल होंगे सैकड़ों किसान प्रदेश अध्यक्षशोभाराम भलावी रहेंगे मौजूद 25 मई को आयोजित सद्बुद्धि हवन एवं यज्ञ कार्यक्रम में राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के मध्यप्रदेश अध्यक्ष शोभाराम भलावी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे कार्यक्रम में जिलेभर से सैकड़ों किसान जुटेंगे और सरकार के खिलाफ निर्णायक रणनीति बनाई जाएगी इस दौरान प्रमुख रूप से प्रदीप पटेल विजय सिंह अमरोदिया अर्जुन सिंह अमरोदिया मानकलाल ठाकुर नीलू सोलंकी विक्की साहू निक्की साहू श्याम सिंह अमरोदिया गोपाल पटेल प्रकाश अमरोदिया तेजलाल अमरोदिया अशोक अमरोदिया सतीश ठाकुर विजेंद्र सोलंकी सुरजीत सुंदरलाल गट्टूलाल नरेंद्र अमरोदिया रामाधार मधु ठाकुर रामेश्वर चरण सिंह मुकेश साहू जगदीश दरिया दिल्ली सिंह पटेल दुर्गा शंकर पटेल डॉ. रविंद्र ठाकुर फूलमती बाई सहित बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहेंगे सरकार सुन ले किसान अब जाग चुका है सिवनी से उठी यह आवाज अब पूरे मध्यप्रदेश में गूंजने लगी है भूख हड़ताल की आग अगर भड़की तो यह आंदोलन सत्ता की नींद उड़ा सकता है सवाल अब सिर्फ गेहूं बेचने का नहीं बल्कि किसान के सम्मान और अस्तित्व का बन चुका है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







