सिंगरौली में यात्री बसों की सघन जांच, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

SHARE:

उपेन्द्र कुमार शर्मा
सिंगरौली — कलेक्टर गौरव बैनल के आदेश एवं जिला परिवहन अधिकारी विक्रम सिंह राठौर के मार्गदर्शन में RTO चेक पॉइंट सिंगरौली प्रभारी द्वारा परिवहन आयुक्त के निर्देशों का अक्षरशः पालन करते हुए यात्री बसों की सघन जांच की जा रही है। अभियान के दौरान यात्री वाहनों में पाई जाने वाली कमियों पर “जीरो टॉलरेंस” नीति अपनाते हुए ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई तथा वाहन स्वामियों, चालकों एवं यात्रियों को सुरक्षा संबंधी समझाइश भी दी गई।
परिवहन विभाग द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान का उद्देश्य जिले में सुरक्षित एवं अनुशासित परिवहन व्यवस्था सुनिश्चित करना है, ताकि आम यात्री बिना किसी जोखिम के सुरक्षित यात्रा कर सकें।
जांच में इन बिंदुओं पर विशेष ध्यान

फर्स्ट एड बॉक्स
अग्निशमन यंत्र
आपातकालीन द्वार
जीपीएस प्रणाली
स्पीड गवर्नर
फिटनेस प्रमाणपत् सीट क्षमता
महिला एवं दिव्यांग यात्रियों हेतु आरक्षित सीटें
ब्रेक, टायर, लाइट एवं हॉर्न की तकनीकी जांच

इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों के:

वैध ड्राइविंग लाइसेंस,
अनुभव,
एवं निर्धारित गति सीमा पालन
की भी जांच की जा रही है।
01 मई 2026 से 24 मई 2026 तक चालानी कार्रवाई एवं राजस्व
अभियान के दौरान ऑफलाइन ₹2,34,200 एवं ऑनलाइन ₹10,05,500 की चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹12,39,700 शासकीय राजस्व वसूला गया।
नियम उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
परिवहन विभाग ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि:
ओवरलोडिंग,
तेज गति,
सुरक्षा मानकों की अनदेखी
पाए जाने पर वाहन चालक एवं संबंधित वाहन संचालकों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए केवल मान्यता प्राप्त एवं सुरक्षित वाहनों का ही उपयोग करें।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई