थाना खुर्जा देहात के वाहन यार्ड में भीषण अग्निकांड बिजली का तार टूटकर गिरने से 150 तक वाहन जलकर खाक बड़ा हादसा टला

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद इरफान बुलंदशहर।

उत्तर प्रदेश के‌ बुलंदशहर थाना खुर्जा देहात परिसर स्थित वाहन यार्ड में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और यार्ड में खड़े वाहनों को अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बिजली का तार टूटकर वाहन यार्ड में खड़े वाहनों पर गिर गया, जिससे आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि थाना परिसर में खड़े कई वाहन जल गए। इनमें सड़क हादसों में क्षतिग्रस्त वाहन और विभिन्न मुकदमों से संबंधित जप्त वाहन शामिल बताए जा रहे हैं।
घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की पांच गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। समय रहते आग बुझा लिए जाने से एक बड़ा हादसा टल गया।
घटना के दौरान थाना परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस और फायर विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और नुकसान का आकलन शुरू कर दिया।
सीओ खुर्जा शोभित कुमार ने बताया कि आग लगने का प्राथमिक कारण बिजली का तार टूटना माना जा रहा है। वहीं CFO बुलंदशहर प्रमोद कुमार शर्मा ने बताया कि फायर टीम ने तत्परता दिखाते हुए आग पर समय रहते नियंत्रण पा लिया।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत