जितेन्द्र कुमार शर्मा
संवाददाता पूरनपुर/पीलीभीत
दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान
उप जिलाधिकारी अमरिया मयंक गोस्वामी, क्षेत्राधिकारी जहानाबाद नताशा गोयल, एआरटीओ वीरेंद्र सिंह एवं यात्रीकर अधिकारी बर्डीस चतुर्वेदी द्वारा सितारगंज मार्ग से जनपद में प्रवेश करने वाले माल वाहनों की सघन जांच की गई।
चेकिंग के दौरान तीन मालवाहन निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी व रेता का परिवहन करते पाए गए। इस पर संबंधित वाहनों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत प्रवर्तन कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन का चालान करते हुए मौके पर ही प्रशमन शुल्क वसूल किया गया, जबकि दो अन्य वाहनों को क्रमशः थाना अमरिया एवं तहसील अमरिया में निरुद्ध कराया गया।
अभियान के दौरान अधिकारियों द्वारा वाहन चालकों एवं वाहन स्वामियों को कड़ी चेतावनी दी गई कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार का ओवरलोड परिवहन न करें। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नियमित रूप से चलाए जा रहे इस अभियान के अंतर्गत यदि कोई वाहन ओवरलोडिंग करते हुए पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







