दैनिक केसरिया हिंदुस्तान प्रयागराज शनि कुमार यादव
शंकरगढ़, प्रयागराज 23 मई 2026, शनिवार
आगामी बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने के उद्देश्य से शनिवार को थाना शंकरगढ़ में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
थानाध्यक्ष सुशील कुमार दुबे ने की। इस दौरान *एसीपी वेद व्यास मिश्रा* भी मौजूद रहे। बैठक में क्षेत्र के संभ्रांत नागरिक, धर्मगुरु और विभिन्न समुदायों के प्रतिनिधि शामिल हुए। थानाध्यक्ष और एसीपी ने लोगों से अपील की कि त्योहार आपसी भाईचारे के साथ मनाया जाए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर फैलने वाली अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस को सूचना दें। साथ ही कुर्बानी से जुड़े नियमों और साफ-सफाई का पालन करने पर जोर दिया गया।
प्रशासन ने आश्वासन दिया कि बकरीद के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। पीस कमेटी के सदस्यों ने भी प्रशासन को पूरा सहयोग देने का भरोसा दिलाया।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







