तावडू में कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में महामंत्र साधना और निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन।

SHARE:

तावडू 24 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। उपमंडल के गांव बिस्सर अकबरपुर में स्थित कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान में रविवार को महामंत्र साधना, नि:शुल्क चिकित्सा शिविर तथा मासिक हवन का आयोजन किया गया। इस आयोजन में क्षेत्र के अनेक महानुभावों और नागरिकों ने भाग लेकर शिविर का लाभ उठाया। इस अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि प्रोफेसर प्रेमव्रत आईआईटी के बोर्ड ऑफ गवर्नरस के अध्यक्ष, आशीर्वचन एवं मार्गदर्शन परम पूज्य मंत्र महर्षि डॉक्टर योगभूषण सहित हरियाणा राज्य और देश के अनेक महानुभव उपस्थित रहे। मंच का संचालन संस्थान के महामन्त्री प्रियंक गुप्ता ने किया।
प्रियंक ने योगभूषण के बार मे बताया कि वह एक प्रसिद्ध मंत्र साधक एवं आध्यात्मिक मार्गदर्शक होने के साथ साथ ज्योतिष शास्त्र और मंत्र विज्ञान के मर्मज्ञ अध्येता हैं। जिन्हे युग सन्यासी, धर्मयोगी, सिद्धि सम्राट, ध्यान प्रज्ञ, निमित्त ज्ञानी, मंत्र महर्षि आदि अनेकों अलंकर्णों से विभाषित किया जा चुका है। कोरोना के कठिन समय मे जिनके द्वारा हजारों रोगियों को मंत्र चिकित्सा के माध्यम से स्वास्थ्य लाभ मिला था। जिनकी आध्यात्मिक मंत्र चिकित्सा से अनेकों श्रद्धालु कैंसर, डाइबीटीस, ह्रदय रोग जैसी अनेकों गंभीर बीमारियों से छुटकारा पा चुके हैं।
संस्था के संस्थापक डाक्टर एसपी गुप्ता ने सभी गणमान्य अतिथियों का विस्तृत परिचय दिया। उन्होंने गौरक्षा और उनके संवर्धन पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने वर्तमान मे चल रहे पुरुषोत्तम मास के महत्व पर भी प्रकाश डाला और सेवा की महिमा भी बताई। प्रोफसर प्रेमव्रत ने बताया कि कामधेनु गोधाम मे यह उनका प्रथम आगमन है। उन्होंने संस्थान की गतिविधियों का अवलोकन किया और अपनी प्रसन्नता व्यक्त की।
कामधेनु आरोग्य वैलनेस संस्थान ने प्रतिभाशाली छात्रों को उत्कृष्ट उपलब्धि पर पुरस्कार से सम्मानित किया। जिनमें छात्रा मुस्कान गुप्ता, ओम गुप्ता, हर्षिता बंसल, लक्ष्य बंसल, अर्शिया गर्ग, पार्थ गर्ग, दीपांशी का गो-गुल्लक और संस्थान मे निर्मित पदार्थों की भी भेंट दी गई।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत