तावडू, 24 मई -नीरज सोनी तावडू दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान। तावडू क्षेत्र में पुलिस ने गश्त और वाहन चेकिंग के दौरान चोरी की बाइक सहित एक युवक को गिरफ्तार किया है । गिरफ्तार आरोपी की पहचान गांव छारोड़ा निवासी नदीम के रूप में हुई है। जो पहले से ही एक अन्य मामले में फरार चल रहा था और हाल ही में उसे उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। पुलिस ने नामजद व्यक्ति के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस टीम गांव राठीवास नाके पर गश्त अपराध जांच और वाहन चेकिंग के लिए मौजूद थी। इसी दौरान गांव उटोन की तरफ से एक बिना नंबर प्लेट की बाइक आती दिखाई दी। पुलिस ने चालक को रुकने का ईशारा किया तो वह घबराकर बाइक मोडक़र भागने लगा। जल्दबाजी में बाइक गिर गई और चालक मौके से भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे काबू कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम नदीम निवासी गांव छारोड़ा बताया। पुलिस ने बाइक की जांच की तो उस पर आगे और पीछे कोई नंबर प्लेट नहीं मिली। पुलिस के अनुसार आरोपी नदीम पहले से भी अन्य मामलों में वांछित चल रहा था। पुलिस ने नदीम के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







