प्रधानमंत्री मोदी गृहमंत्री शाह को गद्दार कहना कांग्रेस का मानसिक दिवालियापन उजागर =अनुपम बाजपेयी

SHARE:

कमलेश रजक/ जिला प्रतिनिधि

बलौदाबाजार। देश की जनता और पूर्ण बहुमत से चुने गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा गद्दार शब्द का प्रयोग किए जाने पर लवन भाजपा मंडल अध्यक्ष अनुपम बाजपेयी ने कड़ी निंदा करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के खिलाफ इस तरह की घटिया और अपमानजनक भाषा का प्रयोग कर राहुल गांधी ने न केवल पद की गरिमा को ठेस पहुंचाई है बल्कि देश के लोकतंत्र और जनमत का भी घोर अपमान किया है। लगातार मिल रही राजनीतिक शिकस्त से बौखलाए राहुल गांधी अपनी खीझ मिटाने के लिए अभद्र भाषा का सहारा ले रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व पर हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस आज राजनीतिक पाताल लोक में जा गिरी हैं, जहां से केवल वैचारिक दुर्गंध आ रही है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा लोकतांत्रिक मर्यादाओं को ताक पर रखकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रभक्त संगठन आरएसएस को गद्दार कहना उनकी अराजक मानसिकता और देश की जनता की विवेक का अपमान है। जब किसी दल के पास नीति और नीयत का अभाव होता है तो वह राजनीतिक शून्यवाद का शिकार हो जाता है। कांग्रेस आज उसी दौर से गुजर रही है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment