आरटीआई को बनाया मजाक बेलखेड़ी पंचायत में जानकारी दो तो मिलता है सिर्फ टालमटोल का जवाब

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीप मीडिया प्रभारी

जनता के पैसों पर कुंडली मारकर बैठे सरपंच हंशराम कुलस्ते और सचिव कृपाल कट्टर पर उठे गंभीर सवाल पारदर्शिता की धज्जियां उड़ाने के आरोप
लखनादौन जनपद के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बेलखेड़ी इन दिनों जबरदस्त विवादों में घिरती नजर आ रही है। पंचायत में विकास कार्यों और सरकारी राशि के उपयोग को लेकर मांगी गई जानकारी अब एक बड़े प्रशासनिक विवाद का रूप लेती दिखाई दे रही है आरोप है कि ग्राम पंचायत बेलखेड़ी के सरपंच हंशराम कुलस्ते और सचिव कृपाल कट्टर ने सूचना के अधिकार यानी आरटीआई कानून को ही मजाक बनाकर रख दिया है ग्रामीणों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का आरोप है कि पंचायत में हुए कार्यों खर्चों और योजनाओं की जानकारी मांगने पर सीधे जवाब देने के बजाय लगातार बहाने बाजी हिला-हवाला और टालमटोल की नीति अपनाई जा रही है। इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि पंचायत में सब कुछ पारदर्शी नहीं है और कहीं न कहीं बड़ा खेल छिपाने की कोशिश हो रही है जानकारी देने से डर क्यों गांव में उठने लगे बड़े सवाल ग्राम पंचायत बेलखेड़ी में जब आरटीआई के तहत दस्तावेज मांगे गए तो उम्मीद थी कि पंचायत प्रशासन कानून का सम्मान करेगा लेकिन उल्टा जवाबों में गोलमोल बातें और देरी का खेल शुरू हो गया अब गांव में सवाल गूंजने लगे हैं कि आखिर सरपंच हंशराम कुलस्ते और सचिव कृपाल कट्टर जानकारी देने से डर क्यों रहे हैं ग्रामीणों का कहना है कि यदि पंचायत में सब कुछ नियमों के अनुसार हुआ है तो फिर दस्तावेज सार्वजनिक करने में परेशानी कैसी आखिर क्यों जनता को उनके ही पैसों का हिसाब नहीं दिया जा रहा जनता के पैसों को समझ लिया निजी जागीर गांव में चर्चा तेज है कि पंचायत के जिम्मेदारों ने सरकारी राशि को मानो अपनी निजी संपत्ति समझ लिया है आरोप यह भी लग रहे हैं कि विकास कार्यों के नाम पर भारी अनियमितताएं हुई हैं और अब आरटीआई के जरिए सच बाहर आने के डर से जानकारी रोकी जा रही है सरपंच हंशराम कुलस्ते और सचिव कृपाल कट्टर का नाम अब पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या पंचायत में भ्रष्टाचार की परतें इतनी गहरी हैं कि दस्तावेज सामने आते ही पूरा खेल उजागर हो जाएगा प्रशासन की चुप्पी भी सवालों के घेरे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर जनपद पंचायत और जिम्मेदार अधिकारी इस पूरे मामले में अब तक खामोश क्यों हैं क्या आरटीआई कानून की खुलेआम अवहेलना करने वालों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला दबाने की कोशिश की जाएगी ग्रामीणों ने मांग की है कि ग्राम पंचायत बेलखेड़ी में हुए सभी विकास कार्यों भुगतान और निर्माण कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और आरटीआई कानून का मजाक उड़ाने वाले जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाए

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment