पावर प्लांट में फिर ठेकेदार की लापरवाही हाई वोल्टेज का तार टूटकर युवा के गले में फंसा गंभीर घायल

SHARE:

राम सिंह सिकरवार दैनिक केसरी हिंदुस्तान

सारनी पावर प्लांट में बिना सुरक्षा के ठेकेदार का डिस्मेंटल कार्य,
फिर एमपीपीजीसीएल प्रबंधन की घोर लापरवाही: मुख्य अभियंता कार्यालय के समक्ष डिस्मेंटल कार्य के दौरान पोकलेन मशीन ने तोड़ा हाई वोल्टेज तार, 19 वर्षीय पीयूष पवार के गले में फंसा, बाल-बाल बची जान बैतूल सारणी। मध्य प्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी (एमपीपीजीसीएल) के सारणी प्लांट में सुरक्षा मानकों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। प्रबंधन और ठेकेदारों की लापरवाही के चलते फिर गत दीनों। मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने चल रहे डिस्मेंटल कार्य के दौरान सुरक्षा की बिना परवाह किए एक पोकलेन ऑपरेटर की भारी चूक से प्लांट की हाई वोल्टेज लाइन टूटकर सड़क पर गिर गई। तार वहां से गुजर रहे एक 19 वर्षीय युवक पीयूष पिता महेश पवार के गले में जा फंसा, जिससे वह गंभीर दुर्घटना का शिकार हो गया। गनीमत यह रही कि इस घटना में युवक की जान बच गई, अन्यथा टूटे हुए
हाई वोल्टेज तार के बिजली करंट से युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो सकती थी ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना बुधवार सुबह लगभग 11:45 बजे की सारणी विद्युत प्लांट के मुख्य अभियंता कार्यालय के सामने ठेकेदार का डिस्मेंटल कार्य चल रहा था जहां एक पोकलेन मशीन डिस्मेंटल की गई सामग्री को एकत्रित कर वापस प्लांट के 1 नंबर गेट की ओर जा रही थी। पोकलेन ऑपरेटर की लापरवाही का आलम यह था कि वह मशीन का ‘बूम’ (आगे का हिस्सा) हवा में ऊपर उठाकर ही सड़क पार कर रहा
इसी दौरान उठा हुआ बूम प्लांट के अंदर से सीएचपी (कोल हैंडलिंग प्लांट) की ओर जाने वाली हाई वोल्टेज लाइन में फंस गया। तार टूटकर सीधे जमीन पर आ गिरा। जहां उसी समय मोरडोंगरी निवासी एक युवक के गले में हाई वोल्टेज का टूटा तार लिपट गया और वहां घायल अवस्था में सड़क पर गिर गया जहां युवा की जान बाल बाल बच गई इस सुरक्षा की लापरवाही में प्लांट में डिस्मेंटल कार्य करने वाले ठेकेदार से ज्यादा विद्युत संयंत्र के सुरक्षा अधिकारी की लापरवाही दिन पर दिन उजागर हो रही है कहीं ऐसा ना हो की बिजली देने वाला विद्युत प्लांट अंधकार में ना बदल जाए
____________%___________

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment