जम्मू में मन्दसौर-नीमच के चारधाम यात्रियों का भव्य स्वागत गुर्जर समाज अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान की पोती सुनीता शांतिलाल आर्मी ने देर रात की सेवा चाय-नाश्ते से किया अभिनंदन

SHARE:

दैनिक केसरिया हिंदुस्तान जिला ब्यूरो चीफ़
मोहन गुर्जर (मनोज)
जिला ब्यूरो चीफ़
8435117353

मंदसौर/जम्मू मन्दसौर एवं नीमच जिले से चारधाम यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की बस का जम्मू पहुंचने पर देर रात्रि 1:20 बजे भव्य स्वागत किया गया। यह स्वागत गुर्जर समाज मन्दसौर के अध्यक्ष मोहन सिंह चौहान (वकील साहब) की पोती सुनीता शांतिलाल आर्मी द्वारा किया गया।
श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए विशेष रूप से चाय, पानी, बिस्किट, जामुन, रसगुल्ले, पकौड़ी एवं पानी की बोतलों की व्यवस्था की गई। देर रात आयोजित इस आत्मीय टी पार्टी ने यात्रियों का मन मोह लिया। यात्रियों ने सेवा भावना और अपनत्व के इस भाव की मुक्त कंठ से सराहना की।
सुनीता शांतिलाल आर्मी ने कहा कि जनसेवा के साथ-साथ समाजसेवा करना उनका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि मन्दसौर-नीमच क्षेत्र का कोई भी छोटा-बड़ा भाई जम्मू आए तो उन्हें सेवा का अवसर अवश्य दें, ताकि वे समाज के लिए निरंतर कार्य कर सकें।
देर रात यात्रियों की सेवा और सम्मान की इस पहल को समाज में प्रेरणादायक बताया जा रहा है।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment