केसरिया हिंदुस्तान
जिला ब्यूरो पवन सोलंकी 9977866230
थाना रिंग रोड क्षेत्र के ग्राम रोला मगरा के पास सुजलॉन कंपनी के पवन चक्कियों पर धावा बोलकर सुरक्षाकर्मी को बंधक बनाने पुलिस टीम पर हमला करने और लाखों रुपए की केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह का रतलाम पुलिस ने कुछ घंटे में पर्दाफाश कर दिया पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए वारदात में शामिल 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है उनके कब्जे से चोरी गई भारी मात्रा में कॉपर केबल घटना में प्रयुक्त एक बोलेरो और एक पिकअप वाहन जप्त किया गया है
पुलिस ने बताया कि दिनांक 20 मई की रात गस्त के दौरान सूचना मिली कि ग्राम रोला मगरा स्थित सुजलॉन कंपनी की पवन चक्की के पास बदमाश हाथ में लट और पत्थर लेकर लूट के इरादे से जमा हुए हैं
सूचना मिलते रिंगनोद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ शासकीय वाहन से मौके पर पहुंचे पुलिस को देखते ही बदमाशों ने उन पर बड़े-बड़े पत्थरों से हमला कर दिया इस पत्थरों में फरियादी गार्ड के सिर में गंभीर चोट आई और कई पुलिसकर्मी भी घायल हुए अंधेरे का फायदा उठाकर बदमाश गार्ड को बंधक बनाकर उसके पास से 11.000 नगद और पवन चक्की से करीब 10 लाख रुपए कीमत की कॉपर केबल काटकर फरार हो गए
क्षेत्र में हुई इस गंभीर वारदात को देखते हुए पुलिस अधीक्षक अमित कुमार द्वारा त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए गए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार के मार्गदर्शन वह एसडीओपी संदीप मालवी के निर्देशन के रिंगनोद थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद सिंह आजाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम और साइबर सेल का गठन किया गया
पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और तकनीकी साक्ष की मदद से गिराबंदी कर वारदात में शामिल सभी 16 आरोपियों को हिरासत में ले लिया पूछताछ में आरोपी ने सुजलॉन कंपनी के पवन चक्कियों से केबल चोरी घटना की वारदात को कबूल किया है
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
मनीष कालूराम गजेंद्र उर्फ गजानन सागर दिनेश मांगीलाल मुकेश देवचंद राकेश बंसीलाल नानूराम सुनील देवी लाल बंटी संजय और पूनम चंद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कॉपर केबल दो वाहन, बोलोरो गाड़ी पिकअप वाहन जिसकी कुल कीमत 30 लाख रुपए है
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







