घायल बुजुर्ग महिला ने तोड़ा दम, गांव में बढ़ा तनाव

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/पालेन्द्र सिंह
मथुरा। नरहोली गांव में जाटव और ठाकुर समाज के बीच हुए विवाद ने अब गंभीर रूप ले लिया है। हिंसक झड़प में घायल बुजुर्ग महिला शांति देवी की आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद इलाके में तनाव बढ़ गया है।
स्वर्ण समाज के नेताओं ने आरोपियों पर हत्या की धारा 302 के तहत कार्रवाई की मांग की है। रालोद नेता कुंवर नरेंद्र सिंह ने बताया की विवाद बारात को लेकर नहीं, बल्कि गांव में लगे महाराणा प्रताप बोर्ड के कथित अपमान को लेकर शुरू हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने पहले हमला और तोड़फोड़ की, यहां तक कि पुलिस पर भी लाठी-डंडों से हमला किया गया। वहीं, इस मामले में आजाद समाज पार्टी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद ‘रावण’ को लेकर दिए गए बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया है। स्थानीय नेता ने खुली चेतावनी देते हुए कहा कि इस मामले में बाहरी दखल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। फिलहाल महिला की मौत के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल है। पुलिस और प्रशासन इलाके में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी कर रहे हैं।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment