छाता में खनन माफियाओं पर आधी रात को बड़ा एक्शन, प्रशासनिक टीम की छापेमारी से मचा हड़कंप

SHARE:

दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। थाना छाता क्षेत्र के अकबरपुर इलाके में पिछले काफी समय से पैर पसार रहे अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ प्रशासन ने देर रात एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। लगातार मिल रही शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस बल ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।
अकबरपुर और आसपास के क्षेत्रों में खनन माफियाओं का आतंक इस कदर बढ़ गया था कि इसकी शिकायत लगातार एसडीएम छाता, नायब तहसीलदार छाता और सीओ छाता भूषण वर्मा को मिल रही थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने बिना वक्त गंवाए एक सीक्रेट प्लान तैयार किया।
देर रात सीओ छाता भूषण वर्मा के नेतृत्व में भारी पुलिस टीम जैसे ही अचानक मौके पर पहुंची, तो वहां हड़कंप मच गया। पुलिस को अपनी ओर आता देख खनन माफिया अपनी कई गाड़ियां लेकर रात के अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से रफूचक्कर हो गए। हालांकि, मुस्तैद पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए मौके से एक जेसीबी मशीन और एक बड़ा ट्रक जब्त कर लिया है। पकड़े गए वाहनों को सीज कर आगे की कानूनी और दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है। मामले पर सख्त रुख अपनाते हुए सीओ छाता भूषण वर्मा ने साफ शब्दों में चेतावनी दी है कि क्षेत्र में किसी भी कीमत पर अवैध खनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खनन माफियाओं के खिलाफ यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा और इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

—————-

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई

पिपरिया भाजपा कार्यालय में गूंजा संगठन मंत्र, जिला महामंत्री मुकेश चन्द्र मैना ने कसी कार्यकर्ताओं की लगाम पूर्व जिलाध्यक्ष माधव दास अग्रवाल और मंडल अध्यक्ष बलराम ठाकुर ने किया प्रभारी का भव्य स्वागत