दैनिक केसरिया हिन्दुस्तान/नीरज चतुर्वेदी
मथुरा। किसानों की समस्याओं को हमेशा प्राथमिकता देने वाले जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने एक बार फिर बड़ा दिल दिखाते हुए अन्नदाताओं के हित में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। क्षेत्र के नगला खारी, आजल सहित कई गांवों के किसानों की लंबे समय से चली आ रही परेशानी को गंभीरता से लेते हुए उन्होंने सोंख ड्रेन में लगे बांध को खुलवा दिया है, जिससे हजारों किसानों ने राहत की सांस ली है। यह कार्य जिला पंचायत अध्यक्ष के बड़े भाई देवी सिंह (डीएम) के संरक्षण में किया जा रहा है। जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी ने बताया किसानों के हितों को किसी भी कीमत पर प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा। हमारे लिए अन्नदाताओं की खुशहाली और उनके अधिकार सर्वाेपरि हैं।
पिछले काफी समय से सोंख ड्रेन पर बांध लगे होने के कारण नगला खारी, आजल और आसपास के कई गांवों के किसानों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। पानी की सुचारू निकासी न होने और जरूरत के समय पानी न मिलने से फसलों पर संकट मंडरा रहा था। ग्रामीणों ने इस गंभीर समस्या से जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी जी को अवगत कराया था। जनता की शिकायत मिलते ही जिला पंचायत अध्यक्ष ने मामले को बेहद गंभीरता से लिया। उन्होंने बिना किसी देरी के संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया और मौके पर पहुंचकर सोंख ड्रेन में लगे बांध को पूरी तरह से खुलवा दिया। बांध खुलते ही ड्रेन का पानी सुचारू रूप से चालू हो गया है, जिससे अब आसपास के कई गांवों के खेतों को संजीवनी मिलेगी। इस त्वरित और सकारात्मक कार्रवाई से गदगद होकर नगला खारी और आजल सहित तमाम प्रभावित गांवों के किसानों ने जिला पंचायत अध्यक्ष किशन चौधरी का हृदय से आभार व्यक्त किया है और उन्हें विकास पुरुष व किसान हितैषी नेता बताया है।
—————–
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







