नौशाद अहमद कुरैशी
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
मो. 9977365001
श्योपुर, कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने कहा कि आगामी 28 मई को ईदुज्जुहा का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में सद्भाव के साथ मनाया जायें। सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट एवं वीडियों न डाले जायें। सभी की भावनाओं का ध्यान रखते हुए मिलजुलकर भाईचारे के साथ त्यौहार मनायें।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री संजय जैन, एसडीओपी श्री राजीव गुप्ता, पूर्व विधायक श्री बृजराज सिंह चौहान, अध्यक्ष गोपाल गौशाला श्री कैलाश नारायण गुप्ता, शहरकाजी श्री अतीक उल्ला कुरैशी, अध्यक्ष वक्फ अंजुमन इस्लाम श्री अकरम खान, बजरंग दल के जिला संयोजक श्री कुलदीप सिंह सिसौदिया, विश्व हिन्दु परिषद के जिला महामंत्री श्री विष्णु कुमार गर्ग, श्री कुंजबिहारी सर्राफ, श्री बुन्दु खां, श्री मोहम्मद चीनी कुर्रैशी, अंजुमन उपाध्यक्ष श्री निसार मोहम्मद, श्री काशीराम सेंगर, श्री अनवर रंगरेज, श्री हनीफ मोहम्मद, श्री अब्दुल लतीफ, श्री कृष्णकांत उपाध्याय, श्री हाफीज आदिल, श्री राजकुमार शर्मा, श्री अवतार शर्मा, धर्मगुरू, गुरूद्वार प्रबंधक, श्री शेरू धूलिया, श्री मोहम्मद साबिर आदि शांति समिति के सदस्य तथा नगरपालिका, विधुत, पीडब्ल्यूडी, पीएचई, स्वास्थ्य आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।
अपर कलेक्टर श्री रूपेश उपाध्याय ने निर्देश दिये कि 28 मई ईदुज्जुहा त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह पर साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित की जायें। इसी प्रकार विधुत आपूर्ति, निर्वाध रूप से जारी रहें। ईदगाह पर पानी के टैकर की व्यवस्था भी की जाये। ईद के दिन अन्य नमाज स्थलो पर भी साफ-सफाई की उचित व्यवस्था की जाये। ईदगाह पर फायर ब्रिगेड एवं एम्बुलेस की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जायें। उन्होने कहा कि सोशल मीडिया पर किसी प्रकार की आपत्तिजनक पोस्ट नही डाली जायें तथा सभी लोग शांतिपूर्ण तरीके से त्यौहार मनाये।
उन्होंने कहा कि ईदुज्जुहा के त्यौहार को दृष्टिगत रखते हुए ईदगाह एवं अन्य स्थानों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था की जायेगी। ईदगाह पर पृथक से वाहन पार्किग की व्यवस्था की गई है। उन्होने अपील की कि ईदगाह पर नमाज के लिए आने वाले लोग अपने वाहनो की पार्किग निर्धारित स्थल पर ही करें, जिससे आवागमन में सुगमता रहे।
शहरकाजी श्री अतीक उल्ला कुरैशी ने बताया कि 28 मई को ईदुज्जुहा का पर्व मनाया जायेगा, उन्होंने बताया कि ईदगाह पर ईदुज्जुहा का नमाज प्रातः 8.15 बजे होगी। इसके साथ ही जामा मस्जिद में सुबह 7.15 बजे, खान सैय्यद किला मस्जिद में सुबह 7.30 बजे, मस्जिद ईमामबाडा में सुबह 7.30 बजे, मस्जिद कुमेदान में सुबह 7.45 बजे, मस्जिद बस स्टैण्ड इस्लामपुरा में सुबह 7.45 बजे, मस्जिद सलापुरा में सुबह 7.15 बजे, मस्जिद नारनौल किला में सुबह 8.30 बजे ईद की नमाज होगी।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







