राजेश कुमार पटेल दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
दमोह – शासकीय प्राथमिक शाला देवरान में विदाई कार्यक्रम में पथरिया बीआरसीसी पहुंचे जहां गांव की बेटी चंद्रवती सोलंकी की प्रतिभा जानने का अवसर प्राप्त हुआ। शिक्षिका टीना साहू द्वारा बताया गया कि बेटी की कक्षा आठवीं तक शिक्षा गांव के शासकीय विद्यालय में ही पूर्ण हुई एवं इस वर्ष कक्षा दसवीं में 96.6 प्रतिशत प्राप्त किया इसके साथ-साथ मध्यप्रदेश में गणित विषय से सुपर 100 में भी अपना स्थान बनाया।
इस अवसर पर BRCC द्वारा बेटी को पुरस्कार स्वरुप कक्षा 11वीं का शिक्षण शुल्क 6500 रूपये देने का वादा किया। इस दौरान शिक्षिकाएं शीला पटेल (राष्ट्रपति पदक पुरस्कार प्राप्त), टीना साहू, किरण पटेल, बालमुकुंद नामदेव एवं बीआरसी कार्यालय पथरिया के लेखपाल सुरेंद्र तिवारी बेटी के घर पहुंचकर पुरस्कार की राशि सौंपी इस अवसर पर परिवार के सदस्यों के साथ गांव की सरपंच उपस्थित रही।
Author: Dainik kesariya Hindustan
सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949







