प्रदेश में अपराधी बेलगाम आए दिन हो रही चाकू बाजी की घटना, कांग्रेसी नेता ने उठाए सवाल।

SHARE:

दिलीप वर्मा
दैनिक केसरिया हिंदुस्तान
9424211900

तिल्दा नेवरा
नगर पालिका के पूर्व उपाध्यक्ष व कांग्रेसी नेता लक्ष्मी नारायण वर्मा ने एक बयान जारी कर कहा कि रायपुर जिला सहित प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बदहाल है,आए दिन चाकू बाजी सहित कई वारदातें हो रही है पुलिस कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
उन्होंने कहा कि एक तरफ राज्य की भाजपा सरकार दिखावे के लिए सुशासन तिहार चला रही है वहीं दूसरी तरफ प्रदेश में अपराधों में काफी इजाफा हो रहा है, प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज अब रह नहीं गई है।
अपराधियों में पुलिस का किसी तरह से कोई खौफ नजर नहीं आ रहा।
कांग्रेसी नेता ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की सरकार झूठी वाहवाही लूटने में लगी है और अपराधी मस्त होकर अपराध को अंजाम देने में लगे हैं, उन्होंने कहा कि प्रदेश में पूरी तरह से अराजकता का माहौल बना हुआ है, उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment