अर्पित बॉक्सिंग चैंपियनशिप खेलने जुलाई में जाएंगे बैंकॉक

SHARE:

रंजीत सिंह
नगर संवाददाता
सुल्तानपुर एमजीएस का बॉक्सर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने जाएगा थाईलैंड।
बताते चले एमजीएस इंटर कॉलेज के कक्षा 10 का छात्र बॉक्सर अर्पित निषाद एशियन आर्म बाक्सिंग चैंपियनशिप 2026 में प्रतिभाग करने जुलाई में बैंकाक (थाईलैंड) जाएंगे। अर्पित ने यह उपलब्धि पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम, सुलतानपुर में हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता में 51 किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीत कर हसिल किया था। अर्पित अपने विद्यालय में खेल अध्यापक राजेश कन्नौजिया और कोच शुभम धुरिया की देखरेख में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। जिसके उपलक्ष्य में आज अर्पित निषाद को विद्यालय प्रधानाचार्य महेश कुमार सिंह और उप प्रधानाचार्य विचित्र वीर सिंह ने सम्मानित किया।
विद्यालय के अध्यक्ष संजय सिंह, प्रबंधक डॉ विनोद कुमार सिंह ने खुशी जताते हुए कहा कि अर्पित की यह उपलब्धि सिर्फ जनपद के लिए ही गौरव की बात नहीं है बल्कि पूरे प्रदेश के लिए गौरव और हर्ष की बात है। अर्पित के स्वागत के समय राजेश कुमार कनौजिया, दिलीप सिंह, राकेश सिंह, दीपक सिंह, श्याम लाल निषाद, वैभव सिंह, अजय, धर्मेंद्र पांडे, राम प्रकाश, अशोक कुमार सिंह, रत्नाकर, सुनील कुमार सिंह, मो अशहद, शमीम, पवन सिंह, अम्बरीष, सुमित, अंजनी, किरन, मधुलिका, प्रज्ञा, अंजली आदि अध्यापक उपस्थित रहे।

Dainik kesariya Hindustan
Author: Dainik kesariya Hindustan

सिर्फ खबरों से संबंधित ही संपर्क करें सम्पादक अशोक सोनी 9009601101 जुड़ने के लिए सम्पर्क करे प्रबंधक उजाला 8602385387 खबरों के लिए सम्पर्क करे दीपेश माहौर 8463846949

Leave a Comment

best news portal development company in india
सबसे ज्यादा पड़ गई